Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ranji Trophy Final 2023: बंगाल और सौराष्ट्र के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, कर्नाटक और एमपी टूर्नामेंट से बाहर

रणजी ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में बंगाल ने मध्य प्रदेश के 306 रन से हराया है, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में सौराष्ट्र ने कर्नाटक को 4 विकेट से हराया है।

Bengal vs Saurashtra in Ranji Trophy Final

रणजी ट्रॉफी 2023 के फाइनल के लिए दोनों फाइनलिस्ट टीमें फाइनल हो गई हैं। दरअसल, रणजी ट्रॉफी के 2022-23 सीजन के फाइनल में खिताबी भिड़ंत बंगाल और सौराष्ट्र के बीच होगी। रविवार को दो अलग-अलग सेमीफाइनल मुकाबलों में बंगाल ने मध्य प्रदेश को 306 रनों से हराया तो वहीं दूसरे सेमीफाइनल में सौराष्ट्र ने कर्नाटक को 4 विकेट से हरा दिया है। बंगाल और सौराष्ट्र के बीच अब खिताबी भिडंत 16-20 फरवरी के बीच होगी।

गत चैंपियन मध्य प्रदेश टूर्नामेंट से बाहर

आपको बता दें कि रविवार को पहले सेमीफाइनल में बंगाल ने मध्य प्रदेश को 306 रनों से धूल चटाकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली तो वहीं सौराष्ट्र ने कर्नाटक को 4 विकेट से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। वहीं गत चैंपियन मध्य प्रदेश की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। बता दें कि मध्य प्रदेश को जीत के लिए बंगाल ने 548 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, लेकिन एमपी की पूरी टीम मैच के आखिरी दिन 241 रन पर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ बंगाल ने यह मैच 306 रनों से जीत लिया।

बंगाल 15वीं बार पहुंचा फाइनल में

आपको बता दें कि बंगाल दो बार की रणजी ट्रॉफी की चैंपियन है और वो इस सीजन में पहली फाइनलिस्ट बनी है। बंगाल ने 15वीं बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है। बता दें कि बंगाल की टीम आखिरी बार 2019-20 में आखिरी बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा था, जहां उसे सौराष्ट्र के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

पहले सेमीफाइनल का लेखा-जोखा

बंगाल ने सुदीप कुमार घरामी (112) और अनुस्तुप मजूमदार (120) के शतकों के कारण पहली पारी में 438 रन बनाए थे। जवाब में मध्य प्रदेश की टीम पहली पारी में सिर्फ 170 रन ही बना सकी थी। बंगाल को पहली पारी के आधार पर 268 रनों की बढ़त मिली। बंगाल ने दूसरी पारी में 279 रन बनाए और इस तरह मध्य प्रदेश को 548 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला। दूसरी पारी में मध्य प्रदेश की तरफ से रजत पाटीदार ने सबसे अधिक 52 रन की पारी खेली। अनुभव अग्रवाल भी 30 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं आदित्य श्रीवास्तव 29 रन बनाए। दूसरी पारी में बंगाल की तरफ प्रदिप्ता ने 5 विकेट लिए।

दूसरे सेमीफाइनल का लेखा-जोखा

वहीं दूसरे सेमीफाइनल में मयंक अग्रवाल (249) और श्रीनिवास शरथ (66) के शानदार पारियों की मदद से कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 407 रन बनाए थे। सौराष्ट्र से चेतन सकारिया (3/73) सबसे सफल गेंदबाज रहे। जवाब में सौराष्ट्र ने अर्पित वासवदा (202) और शेल्डन जैक्सन (160) की शानदार पारियों के दम पर 527 रन बना दिए। दूसरी पारी में निकिन जोस (109) को छोड़कर कर्नाटक का कोई बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाया। आसान लक्ष्य को सौराष्ट्र ने सिर्फ 5 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+