बेन स्टोक्स बोले- वो दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर है, सभी लोगों की यही राय है
नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में इसको लेकर खूब चर्चा रहती है कि काैन सा खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है। जब बात आती है कि सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर काैन है तो हर किसी की अलग-अलग राय रहती है। कुमार संगकारा, एडम गिलक्रिस्ट और महेंद्र सिंह धोनी सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक थे, जबकि माैजूदा समय की बात करें तो इसको लेकर राय देना मुश्किल है। वहीं इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने विकेटकीपर-बल्लेबाज बेन फोक्स की प्रशंसा की और उन्हें 'दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर' करार दिया।

लॉर्ड्स में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के दौरान दाएं हाथ के खिलाड़ी फोक्स ने शानदार बल्लेबाजी की और विकेट के पीछे कुछ अच्छे कैच लपके। फॉक्स को कीवी पेसरों से कुछ बेहतरीन गेंदबाजी का सामना करना पड़ा, लेकिन विकेटकीपर-बल्लेबाज ने बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन दिखाया और इंग्लैंड ने 5 विकेट से मैच जीता।
यह भी पढ़ें- कुक का रिकाॅर्ड पड़ा खतरे में, बोले- वो मेरी उपलब्धियों से मीलों आगे निकल जाएगा
स्टोक्स ने मिरर डॉट को.यूके से बात करते हुए कहा, "हम इस समय विश्व स्तरीय खिलाड़ियों का चयन नहीं करने की स्थिति में नहीं हैं। बेन फोक्स दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। यह सिर्फ मेरी अपनी राय नहीं है, यह बहुत सारे लोगों की राय है। फोक्स को सात नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतारा गया। वह सरे के लिए जो भूमिका निभाता है, वह उस भूमिका से अलग है, क्योंकि वह सरे के लिए ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करता है।"
स्टोक्स ने कहा, "लेकिन जिस तरह से फोक्स ने बताै विकेटकीपर मोर्चा संभाला वह बहुत अहम रहा। जिस तरह से उन्होंने खुद को तैयार रखा वो कमाल था। उन्होंने कुछ कैच लिए जो उनके लिए बहुत आसान लग रहे थे लेकिन वे आसान कैच नहीं थे। स्टंप्स के पीछे बेन फॉक्स जैसा ग्लवमैन होना मुझे बहुत आत्मविश्वास देता है और यह गेंदबाजों को बहुत आत्मविश्वास देता है। उसके पास 10 में से जो 9 कैच भी आते हैं वो उन्हें लपकने के लिए जाते हैं।'' 29 वर्षीय फाॅक्स ने कुल 12 टेस्ट मैच खेले हैं और एक शतक के साथ 545 रन अपने नाम किए हैं। इस बीच, इंग्लैंड 10 जून (शुक्रवार) को ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications