कुक का रिकाॅर्ड पड़ा खतरे में, बोले- वो मेरी उपलब्धियों से मीलों आगे निकल जाएगा
नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एलेस्टेयर कुक केवल एक चीज को मानते हैं जो बल्लेबाज जो रूट को उनके रिकॉर्ड को पार करने से रोक सकती है, वह है चोट लगना। रूट ने 5 जून (रविवार) को टेस्ट में 10,000 रन पूरे किए और कुक के साथ ऐसा करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। रूट ने लॉर्ड्स में 277 रनों का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 115 रनों की पारी खेल यह आंकड़ा हासिल किया।

कुक ने 2006 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और आखिरी बार 2018 में इंग्लैंड के लिए 161 मैच खेले। उन्होंने 33 शतकों के साथ 12,472 रनों के साथ अपना टेस्ट करियर समाप्त किया और टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। अब कुक के शतकों के रिकाॅर्ड को रूट तोड़ सकते हैं। रूट कुक के 33 शतकों के रिकॉर्ड को पछाड़ने से केवल आठ टेस्ट शतक दूर हैं। रूट के पूर्व कप्तान कुक ने कहा कि वह उनके रिकॉर्ड से मीलों आगे निकल जाएगा।
यह भी पढ़ें- अश्विन ने मांगी थी माफी, रियान पराग ने विवादित रन आउट पर तोड़ी चुप्पी
रूट ने 2012 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और 2018 तक कुक के साथ इंग्लैंड कैंप में ड्रेसिंग रूम साझा किया। संयोग से, यह जोड़ी 31 साल और 157 दिनों की समान उम्र में 10,000 टेस्ट रन तक पहुंच गई। अब तक, रूट के टेस्ट में 49.57 की औसत से 10,015 रन हैं और वह ICC टेस्ट पुरुषों की बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं। वह टाॅप पर मौजूद मार्नस लाबुशेन से केवल 49 रेटिंग अंक पीछे हैं और वह स्टीव स्मिथ से नीचे हैं जो दूसरे स्थान पर हैं जबकि केन विलियमसन तीसरे स्थान पर हैं। कुक ने रूट की निरंतरता और सभी प्रारूपों में बल्लेबाजी करने की उनकी क्षमता की भी सराहना की।
बीबीसी स्पोर्ट पर कुक ने कहा, "वह व्यक्ति जो सबसे अविश्वसनीय पारी खेल सकता था, वह केविन पीटरसन था, लेकिन तीनों रूपों में रूट ऐसा करते हैं। उनकी निरंतरता अविश्वसनीय है। वह स्पिन के बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए तैयार था। मुझे पता था कि वह इस माैके को संभाल सकता है। अब वह चोटिल नहीं होते हैं तो मेरे रिकॉर्ड से मीलों आगे निकल जाएगा। "
कुक ने आगे कहा कि रूट में दबाव को संभालने की क्षमता है। उन्होंने कहा, "मैंने कभी नहीं कहा होगा कि मैं 33 शतक लगाकर करियर खत्म करूंगा, लेकिन उस समय मेरे लिए संन्यास लेने का समय महसूस हुआ। रन बनाने के लिए मैंने जो मानसिक तनाव महसूस किया, उसने मुझ पर भारी असर डाला। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि यह उनके लिए आसान है, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें यह समस्या नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications