ODI में क्यों मिल रही है इंग्लैंड को लगातार हार, बेन स्टोक्स ने 'कोड मैसेज' में खोली बड़ी बात
इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को अगर वनडे में लगातार चौथी हार मिली है तो वजह ढूंढी जाएगी। इस वजह पर सवाल उठा तो बेन स्टोक्स ने एक कोड मैसेज में बड़ी बात कही है।

इंग्लैंड एक बड़ी टीम है जो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में आधुनिक क्रांतिकारी बदलाव कर चुकी है। उन्होंने पहले वनडे वर्ल्ड जीता क्योंकि वे निडर थे और एक अलग ही अंदाज में विस्फोटक क्रिकेट खेल रहे थे। फिर इसी सिलसिले को टी20 में भी अपनाया गया जहां पर इंग्लैंड पिछले साल वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रहा। इसी बीच बेन स्टोक्स और ब्रेडन मैकुलम ने एकमात्र बचा हुआ टेस्ट मैच भी पूरी तरह से बदल दिया। उन्होंने वनडे और टी20 स्टाइल में ऐसे टेस्ट मैच खेला कि दुनिया में ये अंदाज बैजबॉल के नाम से चर्चित हो गया। बेन स्टोक्स को इंग्लैंड में अगुवा की तरह से देखा जाता है और वर्ल्ड क्रिकेट में भी उनका कद एक नेचुरल लीडर जैसा है।

चीजों को सुलझाने की जरूरत है
लेकिन फिलहाल इंग्लैंड एकदिवसीय मैचों में हार रहा है जहां उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही तीन मैचों की श्रृंखला के पहले वनडे को भी 27 रन से गंवा दिया। टी20 विश्व कप जीत के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया से 0-3 से हार के बाद वनडे में यह उनकी चौथी सीधी हार थी। 2023 एकदिवसीय विश्व कप तेजी से आ रहा है और वर्ल्ड चैम्पियनों को निश्चित तौर पर चीजों को सुलझाने की जरूरत है।
ये "एस के साथ शुरू होता है ई के साथ समाप्त होता है
ब्लोमफोंटेन में पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका के हाथों निराशाजनक हार के बाद, विजडन ने शनिवार को अपने ट्वीट में पूछा कि इंग्लैंड की वनडे में सबसे बड़ी समस्या क्या है? ऐसे में इंग्लैंड के रेड-बॉल कप्तान बेन स्टोक्स ने इसे जवाब में एक छुपे हुए अर्थ वाला कमेंट किया। उन्होंने सबसे बड़ी समस्या को बताते हुए लिखा- ये "एस के साथ शुरू होता है ई के साथ समाप्त होता है और इसमें बीच में chedul भी है।"
अब आप समझ ही गए होंगे बेन स्टोक्स यहां पर शेड्यूल की बात कर रहे हैं। उन्होंने पहले भी कहा है कि क्रिकेट की अति से बचने की जरूरत है। स्टोक्स तो इस चक्कर में पहले ही वनडे से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि इस साल वर्ल्ड कप को देखते हुए अंग्रेजों को अपने सबसे बड़े खिलाड़ी को किसी तरह वापस लौटते हुए देखने की इच्छा है लेकिन स्टोक्स ने टेस्ट और T20I क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पिछले साल ODI से संन्यास की घोषणा की थी।

स्टोक्स को वनडे में चाहता है इंग्लैंड
वे वनडे में भी टॉप के प्लेयर थे जहां वे 2019 विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने प्लेयर ऑफ द मैच प्रदर्शन के साथ इंग्लैंड के लिए हीरो थे। दक्षिण अफ्रीका के अपने मौजूदा दौरे पर इंग्लैंड को ना केवल बेन स्टोक्स बल्कि जो रूट, जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन की कमी भी खल रही है। हैरी ब्रूक ने शुक्रवार को पहले मैच में अपना वनडे डेब्यू किया लेकिन नाकाम रहे। उनको अगला बड़ा खिलाड़ी माना जा रहा है और आईपीएल में वे भी मोटी रकम में बिके थे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications