स्टोक्स को अजीबोगरीब तरीके से दिया आउट, फिर रिप्ले में बॉल ने जो किया, उससे सब रह गए हैरान

नई दिल्लीः क्रिकेट में प्रतिभा के साथ किस्मत भी कई बार अहम हो जाती है और इसका उदाहरण एक बार फिर बेन स्टोक्स के रूप में देखने को मिला। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने मैदानी अंपायर के आउट फैसले को तब बदल दिया जब कुछ चीजें अजीबोगरीब तरीके से घटित हुई।

बेन स्टोक्स जब बल्लेबाज कर रहे थे तब ऑस्ट्रेलियाई पेसर कैमरन ग्रीन की एक गेंद उनके ऑफ स्टंप से टकराकर विकेट के पीछे चली गई। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में तब लंच के बाद का सेशन चल रहा था। मजेदार बात यह रही कि गिल्लियां नहीं उड़ी। हालांकि कंगारूओं ने मैदानी अंपायरों से अपील की थी जिसके बाद स्टोक्स को आउट करार दे दिया गया। ये पक्का नहीं हो सका कि ऑलराउंडर को पगबाधा आउट दिया गया था या फिर विकेट के पीछे कैच आउट करार दिया गया था। लेकिन जब गेंद आई तब स्टोक्स ने अपने कंधे ऊपर उठा दिए थे और गेंद ने बल्ले का कोई संपर्क नहीं किया था।

 पॉल राइफल अंपायरिंग कर रहे थे-

पॉल राइफल अंपायरिंग कर रहे थे-

तब मैदान पर पॉल राइफल अंपायरिंग कर रहे थे। स्टोक्स ने राइफल के फैसले पर तुरंत डीआरएस ले लिया और फैसला थर्ड अंपायर के पास चला गया जिसने देखा कि बॉल ने तो पैड को हिट ही नहीं किया।

हालांकि रिप्ले हैरान करने वाला था क्योंकि कैमरुन ग्रीन की बॉल पूरी तरह से ऑफ स्टम्प से टकराई थी लेकिन गिल्लियां नहीं बिखर पाई। यह भी क्लियर था कि गेंद ने स्टोक्स के पैड को भी नहीं हुआ और ना ही बल्ला उस पर लगा था। गेंद ने जो अपना रास्ता बदला था वह पैड से नहीं बल्कि स्टम्प से टकराटर बदला था।

बल्लेबाज किस्मत के दम पर बोल्ड भी नहीं हुआ

बल्लेबाज किस्मत के दम पर बोल्ड भी नहीं हुआ

जाहिर है यह सब देखने के बाद स्टोक्स के चेहरे पर भी बड़ी मुस्कान थी क्योंकि उनको आउट देने का फैसला भी पलटा जा चुका था और बल्लेबाज किस्मत के दम पर बोल्ड भी नहीं हुआ था। इंग्लैंड की हालत तब तक काफी खराब थी क्योंकि स्टोक्स आउट हो जाते तो यह पांचवां विकेट गिरता। इंग्लैंड के तब तक 36 रनों पर 4 विकेट साफ हो चुके थे। इन-फॉर्म बल्लेबाज जो रूट जीरो पर लुढ़क चुके थे और बेन स्टोक्स ने मुश्किल हालातों में जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की। स्टोक्स ने 91 गेंदों पर 66 रन बनाए और वे लियोन की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए।

खेल दिग्गज हैरान-

स्टोक्स को मिले जीवनदान पर ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर शेन वार्न और विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने कमेंट्री के दौरान हैरानी प्रकट की। शेन वार्न ने अंपायर के फैसले पर भी हैरत जताई जिन्होंने स्टोक्स को आउट दे दिया। वार्न ने कहा कि पॉल राइफल तो एक गेंदबाज थे, फिर भी उन्होंने स्टोक्स को केवल इसलिए आउट दे दिया क्योंकि गेंद उनके स्टंप से टकराकर निकल गई थी।

वार्न ने कहा कि यह उनके द्वारा देखे गए अजीबोगरीब फैसलों में शामिल हैं। तो वहीं दिनेश कार्तिक ने भी चुटकी ली कि आप अपने ऑफ स्टम्प को लेकर तो कॉन्फिडेंट होते ही हैं और आपका ऑफ स्टम्प भी आपको लेकर कॉन्फिडेंट होता है।

जॉनी बेयरस्टो का शानदार शतक-

जॉनी बेयरस्टो का शानदार शतक-

दूसरी ओर, जॉनी बेयरस्टो ने दिन का खेल समाप्त होने तक शानदार शतक लगा दिया था और वे 140 गेंदों पर 103 रनों की तेज पारी पर नाबाद लौटे। निचले क्रम पर मार्क वुड ने भी 41 गेंदों पर तूफानी 39 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 416 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लिश टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 258 रन बना लिए थे। अगर बेन स्टोक्स और बेयरस्टो इस पारी में शानदार साझेदारी ना करते तो निश्चित तौर पर इस समय अंग्रेज टीम फॉलोऑन कर रही होती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+