पाकिस्तान को 3-0 से धोने के बाद बेन स्टोक्स ने की विराट कोहली के जबरदस्त रिकॉर्ड की बराबरी

बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट इतिहास के 7वें कप्तान हैं जिन्होंने एक केलैंडर ईयर में 9 टेस्ट जीत दर्ज की। कराची में हुए सीरीज के अंतिम टेस्ट मुकाबले में बेन स्टोक्स ने बतौर कप्तान 10 मैचों में अपना 9वां मैच जीता था।

Ben Stokes

बेन स्टोक्स द्वारा किया गया कमाल भले ही लियोन मेसी के कद और फीफा वर्ल्ड कप फाइनल की आंधी में उड़ गया हो लेकिन फुटबॉल की खुमारी उतरने के बाद क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर की उपलब्धि काफी खास नजर आती है। 2005 के बाद से इंग्लैंड की टीम पहली बार पाकिस्तान का दौरा कर रही थी। इस वजह से नतीजों की परवाह किए बगैर ये दौरा खुद ही ऐतिहासिक था। पाकिस्तान की धरती के लिए ये बड़ी बात थी। हालांकि दौरे का नतीजा वैसा नहीं निकला जैसा आमतौर पर उपमहाद्वीप की टीमें उम्मीद करती हैं।

यहां विदेशी अंग्रेजों ने पाकिस्तान के हालातों में उनकी ही पिच पर अपना गदर मचाया और 3-0 से सूपड़ा साफ करके बाबर आजम एंड कंपनी को बिल्कुल बैकफुट पर धकेल दिया। सफेद गेंद क्रिकेट में बढ़िया सम्मान बटोर रही पाक टीम के लिए लाल गेंद काले रंग का धब्बा लेकर आई। पाकिस्तान को अभी टेस्ट मैचों पर काम करना होगा।

कमाल के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स

कराची में हुए सीरीज के अंतिम टेस्ट मुकाबले में बेन स्टोक्स ने 10 मैचों में अपना 9वां मैच जीता था। ये बतौर कप्तान मिली जीत के आंकड़े हैं। जो रूट की नीरस कप्तानी के बाद बेन स्टोक्स ने खुद की कमान में क्रिकेट खेलने के तरीके बदल दिए हैं। कोई इसे बैजबॉल कहता है तो कोई शेरदिली। मजेदार बात देखिए, स्टोक्स की कप्तानी से पहले 17 में से एक ही मैच जीतने वाली इंग्लैंड की टीम आज लाल गेंद क्रिकेट में रेड हॉट फॉर्म वाली टीम है।

pakistan vs england

विराट कोहली की बराबरी कर ली

2022 में 9वीं जीत के साथ ही स्टोक्स ने भारत के पूर्व धुरंधर टेस्ट कप्तान विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वे इतिहास के 7वें कप्तान हैं जिन्होंने एक केलैंडर ईयर में 9 टेस्ट जीत दर्ज की। विराट कोहली ने 2016 में ऐसा किया था। कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी हैं। इन दोनों के अलावा ग्रीम स्मिथ, रिकी पोंटिंग, स्टीव वॉ, माइकल वॉन और क्लाइव लॉयड ऐसा कर चुके हैं। ये सभी महान कप्तान रहे हैं और अपने दौर के बहुत बड़ी टीमें इनके पास थी।

स्टोक्स ने घर पर न्यूजीलैंड को 3-0 से धोया था। फिर भारत को रीशेड्यूल मुकाबले में मात दी। इसके बाद तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के एक मुकाबले में साउथ अफ्रीका से हार मिली लेकिन पलटवार ऐसा किया कि अगले दो मैच जीतकर सीरीज भी कब्जा ली। उनका पहला कड़ा इम्तिहान पाकिस्तान का दौरा ही था यहां पर भी उन्होंने जबरदस्त जीत दर्ज की। पाकिस्तान दौरे ने स्टोक्स और मैकुलम की जुगलबंदी की सोच का सही होना और पुख्ता कर दिया है। यहां पर पहले टेस्ट मैच का नतीजा केवल और केवल इंग्लैंड के असाधारण खेल और स्टोक्स की साहसी कप्तानी का नतीजा था। ये मैच नतीजा देने वाला नहीं था बल्कि इस मैच को नतीजे का तोहफा दिया गया।

Recommended Video

    PAK vs ENG: England के कप्तान Ben Stokes ने जीता Pakistan के लोगो का दिल | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+