WTC Final 2023: IPL से दूर इंग्लैंड में चेतेश्वर पुजारा ने बल्ले से मचाई तबाही, WTC फाइनल से पहले जड़ा शतक

Cheteshwar Pujara hits hundred: भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इन दिनों बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Cheteshwar Pujara

Cheteshwar Pujara slams 7th County hundred: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। जून में होने वाले इस मुकाबले के लिए अभी से फैंस के बीच चर्चाएं तेज हो गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर दी है।

पुजारा से होगी उम्मीदें: भारतीय टीम की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ के संन्यास के बाद चेतेश्वर पुजारा को टीम का नया दीवार बताया गया। टेस्ट में पुजारा का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। पुजारा नंबर तीन पर आकर टीम के लिए कई अहम पारी खेलने का काम किया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से भी भारत को पुजारा के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी।

काउंटी में कर रहे हैं कमाल: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड में काउंट्री क्रिकेट खेल रहे हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से पुजारा अपनी तैयारी को और पुख्ता करने का काम कर रहे हैं। काउंटी में वह लगातार बल्ले से रनों की बौछार कर रहे हैं। पुजारा का फॉर्म भारत के लिए मददगार साबित हो सकता है।

ससेक्स की तरफ से खेल रहे हैं मैच: चेतेश्वर पुजारा ने काउंटी के इस सत्र में ससेक्स की कप्तानी संभालने के बाद बल्ले से कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह अब तक दो शतक जड़ने का काम कर चुके हैं। काउंटी चैंपियनशिप के डिविजन टू में ससेक्स और ग्लूस्टरशर के बीच ब्रिस्टल में खेले जा रहे मैच में पुजारा ने शतक लगाया।

डरहम के खिलाफ भी जड़ा था शतक: इससे पहले काउंटी के पहले ही काउंटी डिवीजन-2 के मैच में डरहम के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा ने शतक लगाने का काम किया था। इतना ही नहीं पिछले सत्र में भी ससेक्स के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए आठ मैचों में पांच शतकों की मदद से 1094 रन बनाए थे। पुजारा को आईपीएल 2023 के लिए किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था।

ऑस्‍ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (कप्‍तान), स्‍कॉट बोलैंड, एलेक्‍स कैरी, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्‍मान ख्‍वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, टॉड मर्फी, मैथ्‍यू रेनशॉ, स्‍टीव स्मिथ, मिचेल स्‍टार्क और डेविड वॉर्नर।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, चेतेश्‍वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्‍य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्‍मद शमी, मोहम्‍मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+