'लगता है दारू पीकर आया है तू', सेमीफाइनल से पहले रोहित शर्मा का वीडियो वायरल, फैंस का पारा हाई
Rohit Sharma Video: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक का सफर शानदार रहा है। सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू किया जाएगा। दोनों ही देशों के फैंस इस मुकाबले का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं।
शानदार फॉर्म में भारतीय खिलाड़ी
भारत ने ग्रुप ए में बिना किसी हार के शानदार रिकॉर्ड के साथ तीन जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत की कोशिश सेमीफाइनल में भी जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को आसानी से हराने से पहले भारत ने बांग्लादेश को भी हराया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत एक बार फिर मैच विनिंग प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगा।

रोहित शर्मा का पुराना वीडियो वायरल
सेमीफाइनल से पहले रोहित शर्मा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित शर्मा बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते समय फैंस से लड़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल, रोहित को लेकर एक फैन ने कुछ अपमानजनक कमेंट करता है जिस पर हिटमैन अपना आपा खो बैठते हैं। रोहित शर्मा फैन को बोलते हैं कि लगता है तू दारू पीकर आया है, इसके अलावा भी वो बहुत कुछ कहते नजर आते हैं, जिसमें गालियां भी शामिल है।
ट्रैविस हेड हो रहे हैं ट्रेंड
दरअसल, ट्रैविस हेड का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ शानदार रहा है। हेड ने वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में भी शतकीय पारी खेलकर भारत को पटखनी दी थी। ऐसे में इस वीडियो को शेयर कर फैंस रोहित को लेकर कमेंट कर रहे हैं कि रोहित ये बात ट्रैविस हेड को बोल रहे हैं। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम के दोनों मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए थे। इसके बावजूद टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications