Asia Cup 2025 से पहले पाकिस्तान-अफगानिस्तान खेलेगी फाइनल, ये टीम हो गई बाहर

Asia Cup 2025 Afghanistan vs Pakistan: अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेला गया पहला मैच रोमांचक अंदाज में खत्म हुआ। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने भले ही 4 रन से जीत दर्ज की, लेकिन यूएई ने आखिरी ओवर तक मुकाबले को जीवंत बनाए रखा। मैच में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले, जिसने इसे फैंस के लिए बेहद यादगार बनाने का काम किया।

अफगानिस्तान ने बनाए थे 170 रन (Asia Cup 2025 Afghanistan vs Pakistan)

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज (40) और इब्राहिम जादरान (48) ने शानदार ओपनिंग साझेदारी निभाई। दोनों ने पावरप्ले में धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और बाद में बड़े शॉट्स लगाए। हालांकि, बीच के ओवरों में अफगानिस्तान ने तेजी से तीन विकेट खो दिए, लेकिन करीम जनत (नाबाद 32) ने आखिरी ओवरों में महत्वपूर्ण रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

Asia Cup 1

यूएई की शुरुआत रही जबरदस्त

यूएई की ओर से हाइडर अली ने शानदार गेंदबाजी की और 2 विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद रोहिद को किस्मत का साथ नहीं मिला क्योंकि उनके ओवर में दो आसान कैच छूटे। अगर ये कैच पकड़े जाते तो कहानी शायद अलग होती। लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की शुरुआत जबरदस्त रही। कप्तान मुहम्मद वसीम (44) और असिफ खान (40) ने रनगति को बनाए रखा।

मुजीब और नूर अहमद की शानदार गेंदबाजी

वसीम ने शुरुआत में मुजीब उर रहमान को छक्का लगाकर दबाव अफगानिस्तान पर डाल दिया। लेकिन जैसे ही वसीम आउट हुए, अफगानिस्तान ने मैच में वापसी कर ली। 14वें से 17वें ओवर तक मुजीब और नूर अहमद ने ऐसी गेंदबाजी की कि रन निकालना मुश्किल हो गया। इसी बीच समीकरण और कठिन हो गया। फिर भी असिफ खान ने 25 गेंदों पर 40 रन बनाकर मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया।

आखिरी ओवर में जीत के लिए चाहिए थे 16 रन

मैच का सबसे दिलचस्प पल था आखिरी ओवर। यूएई को 16 रन चाहिए थे और फरीद अहमद गेंदबाजी करने आए। पहली दो गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर असिफ ने अफगानिस्तान की धड़कनें तेज कर दीं। लेकिन फरीद ने हिम्मत नहीं हारी और अगले चार गेंदों पर सिर्फ 2 रन दिए और एक विकेट लेकर टीम को जीत दिला दी। अफगानिस्तान ने यह मैच 4 रन से जीता और यूएई का सपना फिर अधूरा रह गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+