IND Vs ENG: अश्विन ने राजकोट टेस्ट से क्यों लिया हटने का फैसला? BCCI उपाध्यक्ष ने बताई असली वजह
Sri Lanka vs Afghanistan, 1st T20I: राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ अपना 500वां टेस्ट विकेट लेने के कुछ ही घंटों बाद रविचंद्रन अश्विन को टीम का साथ छोड़ना पड़ा। भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर को फैमिली इमरजेंसी की वजह से टेस्ट टीम से अचानक हटने का फैसला लेना पड़ा है। इस बीच बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अश्विन के बाहर होने का कारण बताया है।
BCCI उपाध्यक्ष ने बताया राजकोट टेस्ट से क्यों हटे अश्विन?
दरअसल, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रविचंद्रन अश्विन के राजकोट टेस्ट से बाहर होने के कारण पर बड़ा खुलासा किया है। मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद अश्विन को अचानक वापस घर लौटना पड़ा। बीसीसीआई ने शुक्रवार की रात उनके टीम से हटने की जानकारी दी। बीसीसीआई ने बताया कि फैमिली इमरजेंसी के चलते अश्विन को राजकोट टेस्ट बीच में छोड़कर जाना पड़ा है।

मां की तबीयत खराब होने का कारण बीच में छोड़ा टेस्ट मैच
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने एक्स पर लिखा, 'अश्विन की मां के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उसे अपनी मां के पास रहने के लिए राजकोट टेस्ट छोड़कर चेन्नई जाना पड़ा।' शुक्ला के इस ट्वीट से स्पष्ट हो गया है कि अश्विन ने अपनी मां की तबीयत खराब होने के कारण ही तीसरे टेस्ट मैच से बीच में हटने का फैसला लिया है।
क्रिकेट बोर्ड ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, 'रविचंद्रन अश्विन पारिवारिक चिकित्सा आपातकाल के कारण तत्काल प्रभाव से टेस्ट टीम से हट गए हैं। इस चुनौतीपूर्ण समय में, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और टीम पूरी तरह से अश्विन का समर्थन करती है।'
मीडिया रिलीज में कहा गया है कि इस चुनौतीपूर्ण समय में बीसीसीआई और पूरी टीम अश्विन का पूर्ण समर्थन करती है। बीसीसीआई चैंपियन क्रिकेटर और उनके परिवार को अपना सपोर्ट देती है। खिलाड़ियों और उनके प्रियजनों का स्वास्थ्य और भलाई अत्यंत महत्वपूर्ण है। बोर्ड अश्विन और उनके परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती हैं, क्योंकि वे इस चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications