BCCI का बड़ा फैसला, भारत में अब नहीं खेला जाएगा इस गेंद से टेस्ट मैच! फैंस हुए मायूस
BCCI On pink ball Tests: टी-20 फॉर्मेट आने के बाद से ही टेस्ट और वनडे मुकाबले में भारी कमी देखने को मिली है। अधिकतर देशों के बीच टी-20 सीरीज को प्राथमिकता दी जाती है। वहीं दुनिया भर में क्रिकेट लीग का आयोजन भी टी-20 फॉर्मेट में ही किया जाता है। लेकिन कुछ टीमों के बीच अभी भी टेस्ट में वास्तविक लड़ाई देखने को मिलती है। भारतीय टीम पिछली दो बार से वर्ल्ड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही है। हालांकि, वह अब तक एक बार भी जीत हासिल नहीं कर सकी है।
पिंक बॉल टेस्ट सफल नहीं: टेस्ट क्रिकेट में पिंक बॉल से भी मुकाबले खेले जाते रहे हैं। जिसे पिंक बॉल टेस्ट का नाम दिया गया था। यह टेस्ट मैच अक्सर डे नाइट रूप में खेला जाता है। लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड अब आने वाले समय में पिंक बॉल टेस्ट करवाने के मूड में नहीं है। रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई सचिन जय शाह ने यह साफ किया है कि पिंक बॉल टेस्ट को लेकर बोर्ड उत्सुक नहीं है।

पिंक बॉल टेस्ट का आयोजन मुश्किल: जय शाह के मुताबिक बीसीसीआई की ओर से लोगों में पिंक बॉल टेस्ट को लेकर लोकप्रिय बनाने की हर संभव कोशिश की गई। लेकिन पिंक बॉल टेस्ट मैच दो से तीन दिन में खत्म हो जाता है जबकि लोग टेस्ट मैच का आनंद 4 से 5 दिन तक लेना चाहते हैं। यह देखते हुए पिंक बॉल टेस्ट भारत में करना सही फैसला नहीं हो सकता है। ऐसे में अब भारत में पिंक बॉल टेस्ट का आयोजन होना मुश्किल लग रहा है।
आखरी बार पिंक बॉल टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया में देखा गया था। इसके बाद से किसी भी देश में पिंक बॉल टेस्ट मैच नहीं कराया गया है। भारत की बात करें तो भारत ने अब तक चार पिंक बॉल टेस्ट मैच खेले उसमे से तीन मुकाबले में उसे जीत हासिल हुई है। वहीं एक मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने आखिरी पिंक बॉल टेस्ट श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला था। जो कि महज 3 दिन में खत्म हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications