एक्शन मोड में BCCI, वर्ल्ड कप हार के बाद रोहित शर्मा का क्या होगा? सामने आए कई सवाल

भारतीय क्रिकेट टीम तीसरी बार वनडे वर्ल्ड का खिताब जीतने से चूक गई। रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप भारतीय टीम जीतने के बेहद करीब आकर उस पा ना सकी। इस हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही बीसीसीआई के साथ मीटिंग करने वाले हैं। इस मीटिंग के दौरान कई सवालों के जवाब देने होंगे।

क्या होगाी आगे की प्लानिंग: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई अगले 4 साल की प्लानिंग बनाने की तैयारी कर रहा है। जिसके लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को एक मीटिंग के लिए बुलाया है। रोहित शर्मा और अजीत आगरकर के साथ बातचीत करने के बाद ही भारतीय टीम के व्हाइट बॉल क्रिकेट के भविष्य को लेकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

ind vs aus

रोहित होंगे टीम का हिस्सा: अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा पहले ही चयनकर्ताओं को कह चुके हैं कि T20 के लिए अगर उनके नाम पर विचार नहीं भी किया जाता है तो इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। दरअसल चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों में निवेश करने के इच्छुक हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अगले T20 वर्ल्ड कप में क्या रोहित शर्मा टीम का हिस्सा होंगे या नहीं?

क्या होगा रोहित का भविष्य: अगला वनडे वर्ल्ड कप साल 2027 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया जाएगा। रोहित शर्मा उस दौरान लगभग 40 साल के हो जाएंगे। अगले वनडे वर्ल्ड कप से पहले साल 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जाना है जो कि पाकिस्तान में होगा। भारत को अगले 1 साल में सिर्फ 6 वनडे मैच खेलने हैं। ऐसे में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर भी कई सारे सवाल उठ रहे हैं।

नए खिलाड़ियों को मौका: भारतीय टीम को अगले महीने दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में तीन मैच की वनडे सीरीज का आयोजन भी किया जाएगा। टेस्ट और वनडे क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों में ढलने का एक बेहतरीन मौका हो सकता है। बोर्ड और चयनकर्ता आईपीएल और T20 वर्ल्ड कप के बाद वनडे के लिए नई प्लानिंग तैयार कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+