जल्दी होगी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा, इस दिन किया जाएगा ऐलान

World Cup Team of India: भारतीय टीम का एशिया कप में प्रदर्शन देखने से पहलेवर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन किया जाएगा। खबरों के अनुसार बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा करने की योजना बनाई है। बीसीसीआई ने इसके लिए एक तारीख भी फिक्स कर ली है।

वर्ल्ड कप टीम की घोषणा करने की डेडलाइन से दो दिन पहले टीम इंडिया का की जानकारी सामने आएगी। बीसीसीआई 3 सितम्बर को टीम इंडिया की घोषणा कर सकती है। इससे पहले वाले दिन एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

indian cricket team

वर्ल्ड कप टीम का ऐलान करने के बाद इसमें बदलाव करने का मौका रहेगा। वर्ल्ड कप शुरू होने के 7 दिन पहले 28 सितम्बर तक टीम में परिवर्तन किया जा सकेगा। अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर को मुकाबले के साथ टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा।

भारतीय टीम अपनी प्रोविजनल टीम में कुल स्टैंडबाय खिलाड़ी शामिल किये जा सकते हैं। कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस को देखते हुए ऐसा किया जा सकता है, ताकि बाद में जरूरत पड़ने पर उनको टीम में शामिल किया जा सके। केएल राहुल फ़िलहाल पूरी तरह से फिट नहीं हैं।

माना जा रहा है कि एशिया कप के लिए चुनी गई टीम में बदलाव करने के आसार काफी कम है। एशिया कप में खेलने वाले खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के लिए भी टीम में शामिल किया जा सकता है। जिन खिलाड़ियों को एशिया कप में शामिल नहीं किया गया है, उनको स्टैंडबाय के रूप में टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। युजवेंद्र चहल को टीम इंडिया में एशिया कप के लिए शामिल नहीं किया गया है। हालांकि गेंदबाजों में कोई चोटिल नहीं है। देखने होगा कि उनको स्टैंडबाय में लाया जाता है या नहीं।

प्रोविजनल टीम की घोषणा के बाद उसमें भी बदलाव के पूरे आसार रहेंगे। अंतिम समय में टीम में बदलाव किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+