Love Story: जय शाह बने पिता, जानिए कौन हैं उनकी पत्नी ऋशिता? खूबसूरत है प्रेम कहानी
Jay shah Love Story: महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत के बीच देश के होम मिनिस्टर अमित शाह के घर एक बड़ी खुशखबरी आई है। वो फिर से बाबा बन गए हैं। आपको बता दें कि शाह के बेटे और बीसीसीआई सचिव जय शाह को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।
जिसका खुलासा आईपीएल मेगाऑक्शन के बीच हुआ। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने जय शाह के पिता बनने की खुशखबरी सुनाई।

आपको बता दें कि देश के कद्दावर नेता और बीसीसीआई के इतने प्रतिष्ठित पद पर होने के बावजूद जय शाह मीडिया से एक निश्चित दूरी बनाकर रखते हैं और इनका पूरा परिवार भी लाईमलाइट से काफी दूर रहता है। जय शाह की पत्नी का ऋशिता पटेल है, वो भी मूल रूप से गुजरात की ही रहने वाली हैं।
22 दिसंबर 1988 को जन्मे जय शाह काफी पढ़े लिखे हैं लेकिन थोड़ा शर्मिले स्वभाव के हैं। जय और ऋशिता दोनों कॉलेज फ्रेंड हैं, साथ पढ़ते-पढ़ते दोनों को प्रेम हुआ और फिर दोनों ने परिवार वालों की सहमति से शादी कर ली। ऋशिता देखने में बहुत सुंदर हैं और गुजरात के लोकप्रिय बिजनेसमैन गुणवंतभाई पटेल की बेटी हैं।
जय और ऋशिता की शादी साल 2015 में हुई थी। दोनों को शादी से पहले ही दो बेटियां थीं। जय और ऋशिता तीसरी बार मम्मी-पापा बने हैं। फिलहाल इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर जय शाह और उनके परिवार वालों को शुभकामनाएं देने का दौर जारी है।
यहां एक नजर में जानिए बीसीसीआई सचिव जय शाह से जुड़ी खास बातें....
- जय शाह का जन्म 22 सितंबर 1988 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गुजरात से प्राप्त की और फिर इंजीनियरिंग में स्नातक किया।
- जय शाह को बचपन से ही क्रिकेट में रुचि थी। हालांकि उन्होंने खुद क्रिकेट नहीं खेला।
- जय ने क्रिकेट प्रशासन में अपने करियर की शुरुआत गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) से की थी।
- 2019 में, जय शाह को BCCI का सचिव नियुक्त किया गया था।
- जय शाह को 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की वित्त और वाणिज्यिक मामलों की समिति का अध्यक्ष बनाया गया।
- जय शाह ने BCCI में पारदर्शिता और डिजिटल प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications