PCB के बुलावे पर पाकिस्तान नहीं जा रहे BCCI सचिव जय शाह, पाकिस्तान के दावे को पूरी तरह नकारा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने बुधवार को उस रिपोर्ट के दावे को दरकिनार कर दिया है जिसमें कहा गया है कि बीसीसीआई सचिव एशिया कप से पहले पाकिस्तान की यात्रा करेंगे क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

बता दें, एशिया कप 2023 को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच पीसीबी अंतरिम मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन जका अशरफ और बीसीसीआई सचिव जय शाह के बीच आईसीसी की मीटिंग के दौरान दक्षिण अफ्रीका के डरबन में मुलाकात हुई।

BCCI secratary Jay Shah deny PCB claim

इस मीटिंग में दोनों देशों ने अपने आपसी मुद्दों पर बातचीत की जिसमें विश्व कप में पाकिस्तान की भागीदारी भी शामिल है। इस मीटिंग के बाद पाकिस्तान के इंटर प्रोविंशियल कोआर्डिनेशन मंत्रीएहसानुर रहमान मजारी ने द डॉन से कहा कि, जय शाह ने एशिया कप से पहले अशरफ का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। जका अशरफ ने शाह को पाकिस्तान में वहां के सुरक्षा बंदोबस्त को देखने के लिए बुलाया था ताकि वे आश्वस्त हो सके कि पाकिस्तान में भी पूरी तरह सुरक्षा की गारंटी मौजूद है।

बताया गया कि इस पर जय शाह ने सहमति जताई और वर्ल्ड कप 2023 से पहले पीसीबी चीफ को भी भारत में आने का आमंत्रण दिया। इन खबरों के फैलने के बाद जय शाह ने न्यूज18 के साथ बातचीत करते हुए कहा कि, मैंने ऐसी कोई बात नहीं की है। या तो ये सब बातें जानबूझकर फैलाई जा रही हैं या यह पूरी तरीके से गलतफहमी है।

बीसीसीआई के एक और अधिकारी अरुण धूमल आईसीसी की मीटिंग के लिए मौजूद थे। उन्होंने भी यही कहा कि, 'ना तो भारत पाकिस्तान की यात्रा करेगा और ना ही हमारे सचिव वहां जाएंगे। धूमल ने बताया कि एशिया कप के शेड्यूल को अंतिम रूप देने के लिए ही जय शाह और अशरफ के बीच मीटिंग हुई थी।'

एशिया कप 31 अगस्त से 17 सितंबर तक चलेगा और हाइब्रिड मॉडल के तहत ये प्रतियोगिता होगी, जिसमें पाकिस्तान और श्रीलंका सह मेजबान होंगे। धूमल ने आगे कहा, "पाकिस्तान में एशिया कप के लीग स्टेज के चार मैच होंगे। इसके बाद श्रीलंका में 9 मैच खेले जाएंगे, जिसमें भारत और पाकिस्तान का मुकाबला भी शामिल है और अगर दोनों टीमें फाइनल में जाती हैं तो वह मैच भी श्रीलंका में ही खेला जाएगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+