IPL 2025 के बीच BCCI ने कोच समेत 3 लोगों को किया बाहर! रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा
भारत की ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में शर्मनाक हार के बाद बीसीसीआई (BCCI) ने बड़ा एक्शन लिया है। टीम के सपोर्ट स्टाफ पर गाज गिरी है और एक नहीं, तीन अहम लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
दिलचस्प बात यह है कि यह सब कुछ आईपीएल 2025 के दौरान हुआ है, जब पूरी क्रिकेट दुनिया की नजर इस टूर्नामेंट पर टिकी है।

सिर्फ आठ महीने में बाहर हुए कोच, फिटनेस ट्रेनर और फील्डिंग कोच
भारत के असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर (Abhishek Nayar) को सिर्फ आठ महीने के अंदर टीम से हटा दिया गया है। उनके साथ फिटनेस कोच सोहम देसाई (Soham Desai) और फील्डिंग कोच टी. दिलीप (T. Dilip) को भी बाहर कर दिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, एक टीम मसाज थैरेपिस्ट को भी हटा दिया गया है। यह सब टीम इंडिया की लगातार खराब परफॉर्मेंस और खासकर विदेशी पिचों पर बल्लेबाज़ों की विफलता के चलते हुआ है।
अब रीसेट मोड में है टीम इंडिया
गौतम गंभीर ने कोच बनने के बाद अपने KKR के कोचिंग ग्रुप को टीम इंडिया में शामिल किया था- जिसमें नायर, रायन टेन डॉशेट और मॉर्ने मोर्कल जैसे नाम थे। लेकिन अब बीसीसीआई बदलाव के मूड में है। साउथ अफ्रीकी ट्रेनर एड्रियन ले रूक्स (जो फिलहाल IPL में पंजाब किंग्स के साथ हैं) को नया स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच बनाया गया है। फील्डिंग की जिम्मेदारी अब टेम्पररी तौर पर रायन टेन डॉशेट को दी गई है।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से पहले बदल रही है बैकस्टेज टीम
भारत को अगला बड़ा टेस्ट मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के रूप में खेलना है, जो 20 जून से शुरू हो रही है। बीसीसीआई इस सीरीज से पहले टीम के बैकएंड को फिर से खड़ा करना चाहता है। सवाल अब ये है कि क्या नायर और दिलीप की जगह नए नाम टाइम पर फाइनल हो पाएंगे? देखना दिलचस्प होगा।












Click it and Unblock the Notifications