BCCI ने किया टीम इंडिया के कोच को बाहर, रोहित शर्मा हुए भावुक, फैंस ने ठोका सोशल मीडिया पर सलाम
भारतीय क्रिकेट टीम के साथ पिछले पांच साल से जुड़े फील्डिंग कोच टी. दिलीप का कार्यकाल अब समाप्त हो गया है। बीसीसीआई ने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करते हुए उन्हें आगे नहीं रखने का फैसला किया। टीम से अलग होने के बाद दिलीप ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और बीसीसीआई का धन्यवाद किया। उनके जाने को लेकर रोहित शर्मा ने भी स्टोरी शेयर की और लीजेंड बताया।
टी. दिलीप ने लिखा कि भारतीय टीम के साथ बिताया गया यह सफर उनके जीवन का सबसे यादगार अनुभव रहेगा। उन्होंने कहा कि जब पहली बार टीम इंडिया से जुड़ने का मौका मिला था, तब उनका लक्ष्य सिर्फ इतना था कि हर दिन खिलाड़ियों को बेहतर बनाने में अपना पूरा योगदान दें।

अपने विदाई संदेश में टी. दिलीप ने बीसीसीआई, पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़, मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर और उन सभी कप्तानों का आभार जताया जिनके साथ उन्हें काम करने का मौका मिला। उन्होंने खिलाड़ियों का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि उनसे उन्हें हर दिन कुछ नया सीखने का अवसर मिला।
गौरतलब है कि टी. दिलीप के कार्यकाल में एक नई परंपरा शुरू हुई, जिसने भारतीय ड्रेसिंग रूम का माहौल बदल दिया। हर मैच के बाद टीम के सर्वश्रेष्ठ फील्डर को फील्डिंग मेडल दिया जाने लगा। यह पहल खिलाड़ियों के बीच काफी लोकप्रिय हुई और समय के साथ टीम की संस्कृति का हिस्सा बन गई।
रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा कि दिलीप आप एक लीजेंड हो, मैदान पर टीम के साथ जादू किया था और पर्दे के पीछे रहते हुए कड़ी मेहनत करते रहे। आगे के भविष्य के लिए आपको बधाई।
इस स्टोरी के आने के बाद रोहित शर्मा के प्रशंसक भी सोशल मीडिया पर आ गए और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। रोहित ने इस मैसेज के साथ ही एक फोटो भी डाला है। उसमें वह दिलीप के साथ नजर आ रहे हैं। फैंस ने अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल पर इस फोटो को वायरल कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications
