IPL स्पॉट फिक्सिंग में फंसे अजीत चंदीला को BCCI ने दी राहत, क्या 39 की उम्र में होगी वापसी?
2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी पाए गए राजस्थान रॉयल्स के पूर्व स्पिनर अजीत चंदीला के बैन को घटाकर सात साल कर दिया है। बीसीसीआई ने 2013 में अजीत चंदीला पर आजीवन प्रतिबंध लगाया था।

10 साल पहले साल 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसे राजस्थान रॉयल्स के पूर्व गेंदबाज अजीत चंदीला को बीसीसीआई की ओर से बड़ी राहत दी गई है। दरअसल, बीसीसीआई के लोकपाल विनीत सरन ने राजस्थान रॉयल्स के पूर्व स्पिनर अजीत चंदीला के बैन को घटाकर सात साल कर दिया है। बीसीसीआई ने 2013 में अजीत चंदीला पर आजीवन प्रतिबंध लगाया था। अजीत चंदीला के अलावा आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में एस श्रीसंत, अंकित च्वहाण और अजीत चंदीला का नाम आया था। इन सभी पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया था।
बोर्ड ने दो खिलाड़ियों को पहले ही दे दी थी राहत
आपको बता दें कि आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी पाए गए तीन खिलाड़ियों में से दो खिलाड़ियों को बोर्ड ने पहले ही राहत दे दी थी। एस श्रीसंत और अंकित चव्हाण का प्रतिबंध भारतीय बोर्ड द्वारा पहले ही हटा लिया गया था। श्रीसंत केरल के लिए खेलने लग गए, जबकि अंकित चव्हाण भी मुंबई में अपनी क्लब टीम में लौट आए। बोर्ड के इस ताजा फैसले के बाद अजीत चंदीला का प्रतिबंध इसी साल 18 जनवरी को समाप्त हो गया है और अब वो मैदान पर वापसी के लिए स्वतंत्र हो गए हैं।
क्या कहा है बीसीसीआई लोकपाल ने ?
अजीत चंदीला पर नया फैसला सुनाते हुए बीसीसीआई के लोकपाल विनीत सरन ने कहा है, "बीसीसीआई ने अजीत चंदीला को 17/5/23 की सभी क्रिकेट गतिविधियों से सस्पेंड कर दिया था। आवेदक के खिलाफ शुरू की गई आपराधिक कार्यवाही के अलावा बीसीसीआई ने अनुशासनात्मक कार्यवाही भी शुरू की थी। आवेदक ने नवंबर 2019 में दिए आवेदन में बीसीसीआई से एस श्रीसंत और अंकित चव्हाण की तरह ही लाइफ टाइम बैन हटाने की अपील की थी, जिसे मान लिया गया है। बीसीसीआई की अनुशासनात्मक समिति के 18.01.2016 के आदेश द्वारा अजीत चंदीला पर लगाए गए लाइफ टाइम बैम को घटाकर 7 साल किया जाता है।"












Click it and Unblock the Notifications