क्या 2027 वर्ल्ड कप से बाहर होंगे विराट कोहली-रोहित शर्मा? आ गया BCCI की तरफ से बड़ा जवाब

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर लगातार चर्चा होती रही है। दोनों दिग्गजों की उम्र और 2027 वनडे वर्ल्ड कप में उनकी संभावित भूमिका पर भी सवाल उठते रहे हैं। अब BCCI के अध्यक्ष मिथुन मिन्हास ने इस बहस पर अपना रुख साफ किया है। उनका कहना है कि टीम में चयन का आधार उम्र नहीं, बल्कि खिलाड़ी की फिटनेस और प्रदर्शन होना चाहिए।

मिथुन मिन्हास ने स्पोर्टस्टार को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर कोई खिलाड़ी फिट है, अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और देश के लिए मैच जीत रहा है, तो उसकी उम्र चयन में बाधा नहीं बननी चाहिए। उनके इस बयान को विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए अहम माना जा रहा है, जो वनडे क्रिकेट में लगातार अपनी उपयोगिता साबित कर रहे हैं।

rohit and kohli

उम्र नहीं, फिटनेस और प्रदर्शन पर होगा फैसला

मिथुन मिन्हास ने कहा कि मेरे नजरिए से चयन का आधार फिटनेस और प्रदर्शन होना चाहिए, निश्चित रूप से उम्र नहीं। अगर कोई खिलाड़ी खेलने के लिए फिट है, अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और देश के लिए मैच जीत रहा है, तो यही एकमात्र मानदंड होना चाहिए जिस पर हमें ध्यान देना चाहिए।

उनके इस बयान से साफ है कि 2027 वर्ल्ड कप के लिए विराट और रोहित की दावेदारी पर फैसला केवल उनकी उम्र देखकर नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि वर्ल्ड कप में अभी काफी समय है, तब तक फिटनेस अहम मुद्दा हो सकता है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा का बल्ला बोल रहा है

विराट और रोहित ने खुद को साबित कई बार किया है। फिटनेस के साथ उनके बल्ले से रन भी देखने को मिल रहे हैं। दोनों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान शतकीय पारियां खेली थी। ऐसे में फ़िलहाल तो ऐसा कहीं से नहीं लगता है कि ये वर्ल्ड कप से बाहर रहेंगे। कोहली की तरह रोहित ने भी अपनी फिटनेस पर काफी अच्छा काम किया है।

गिल को फायदा मिलने की जताई उम्मीद

बीसीसीआई अध्यक्ष ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल के लिए विराट और रोहित जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी को फायदेमंद बताया। उनके मुताबिक गिल को गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने का अनुभव है और भारतीय टीम की अगुआई भी उनके नेतृत्व कौशल को मजबूत करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+