क्या नए कप्तान के लिए हो गई चर्चा? BCCI के अधिकारी ने दिया बयान

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के समापन के बाद विराट कोहली ने भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी। भारतीय टीम 1-2 से सीरीज हार गया था, जिसके साथ ही उसका अफ्रीकी धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने का सपना भी टूट गया। नए कप्तान की घोषणा कब होगी, इसके बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक है। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक अधिकारी ने बयान देते हुए बताया कि अभी इसपर कोई चर्चा नहीं हुई है।

virat kohli

बीसीसीआई अधिकारी ने एनडीटीवी के हवाले से कहा कि कोहली की जगह लेने के लिए अभी तक किसी नाम पर चर्चा नहीं की गई। फिलहाल, रोहित शर्मा भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैं। अधिकारी ने आगे कहा कि बीसीसीआई के पास यह तय करने के लिए पर्याप्त समय है कि अगले टेस्ट कप्तान के रूप में कोहली की जगह कौन लेगा। अधिकारी ने कहा, "विराट कोहली को बदलने के लिए अभी तक किसी नाम पर चर्चा नहीं की गई है। रोहित शर्मा टीम फिलहाल टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं। यह तय करने के लिए काफी समय है कि टेस्ट कप्तान के रूप में विराट कोहली की जगह कौन लेगा।"

यह भी पढ़ें- BCCI ने दिया था खास ऑफर, लेकिन फिर भी नहीं माने कोहली, हुआ खुलासा

अधिकारी ने यह भी कहा कि बीसीसीआई जल्द ही फैसला करेगा कि भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में विराट कोहली की जगह कौन लेगा। भारतीय चयनकर्ता अभी भी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। चयन समिति नियत समय में अपनी अंतिम सिफारिश देगी। अधिकारी ने कहा, "बीसीसीआई के चयनकर्ता कुछ समय में इस पर फैसला करेंगे। चयनकर्ता सभी विकल्पों पर विचार करेंगे। चयन समिति अंतिम सिफारिश करेगी।"

विराट कोहली यकीनन भारतीय टीम के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। उनके पास सबसे अधिक टेस्ट जीत (40) के लिए भारत का नेतृत्व करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की है। भारत ने कोहली के साथ ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीती और कोहली के नेतृत्व में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में भी पहुंचा। भारत का अगला टेस्ट मैच 25 फरवरी 2022 को श्रीलंकाई टीम के खिलाफ शुरू होगा और यह कोहली का अपने देश के लिए 100वां टेस्ट होगा। ये मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम नए कप्तान के साथ उतरती नजर आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+