किंग खान-नेस वाडिया के बीच नोंकझोंक, अब BCCI ने जारी किया बयान

आईपीएल के अगले सीजन की शुरुआत से पहले बीसीसीआई मुख्यालय में सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों की बैठक हुई। इस बैठक के दौरान फ्रेंचाइजी मालिकों के बीच नोंकझोंक की खबर सामने आई। लेकिन अब इस पूरे विवाद पर बीसीसीआई की ओर से बयान जारी किया गया है।

बता दें कि आईपीएल 2025 से पहले बुधवार को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में सभी फ्रेंचाइजी मालिकों ने बैठक में हिस्सा लिया। यह बैठक अगले आईपीएल से जुड़े तमाम मामलों पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी।

jay shah

ऑक्शन-रिटेन को लेकर बहस

इसमे मुख्य रूप से खिलाड़ियों को रिटेन करने, अगली नीलामी का आकार कितना बड़ा होगा इसपर चर्चा होनी थी। इस दौरान कुछ फ्रेंचाइजी मालिक मेगा ऑक्शन के पक्ष में नहीं थे, उनका कहना था कि इससे टीम काफी प्रभावित होती है, टीम को तैयार करने में काफी समय जाता है।

खिलाड़ियों के रिटेन करने को लेकर विवाद

बैठक के दौरान फ्रेंचाइजी मालिक प्लेयर रिटेशन और ऑक्शन साइज को लेकर एक पक्ष में नहीं दिखे। केकेआर, सनराइजर्स हैदराबाद चाहते थे कि 8-10 खिलाड़ियों को रिटेन किया जाए, जबकि दिल्ली कैपिटल्स मेगा ऑक्शन की मांग पर टिकी थी, जिससे कि तीन साल के बाद खिलाड़ियों का नया पूल तैयार किया जा सके।

शाहरुख-नेस वाडिया में नोंकझोंक

मेगा ऑक्शन होना चाहिए या नहीं इसको लेकर शाहरुख खान और नेस वाडिया के बीच काफी नोंकझोंक देखने को मिली। दोनों के बीच नोंकझोंक की रिपोर्ट सामने आने के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बयान जारी करके दावा किया है कि टीम मालिकों के बीच व्यवस्था संवाद हुआ।

शाहरुख खान और नेस वाडिया के बीच तीखी नोकझोंक की खबरें सामने आने के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह की ओर से बयान जारी किया गया, जिसमे कहा गया कि फ्रेंचाइजी मालिकों के बीच "एक संगठित बातचीत" हुई।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को आईपीएल के आगामी सत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर 10 फ्रेंचाइजी के मालिकों के साथ एक रचनात्मक बातचीत का आयोजन किया।

बयान में कहा गया है कि फ्रैंचाइज़ मालिकों ने खिलाड़ियों के ऑक्शन और वाणिज्यिक पहलुओं जैसे कि सेंट्रल मर्चेंडाइजिंग, लाइसेंसिंग और गेमिंग पर फीडबैक दिया है। खिलाड़ियों के ऑक्शन को अंतिम रूप देने से पहले आईपीएल गवर्निंग काउंसिल द्वारा इन सिफारिशों की समीक्षा की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+