BCCI ने टीम इंडिया की सलेक्शन कमेटी में एक पद के लिए मांगे आवेदन, क्या है अप्लाई करने की शर्तें?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुष चयन समिति में एक मेम्बर के पद के लिए आवेदन मांगे हैं। बोर्ड ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। इस पद पर चुना जाने वाला व्यक्ति भारतीय पुरुष टीम के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया का हिस्सा होगा।

चयन समिति के सदस्य की जिम्मेदारी सिर्फ टीम चुनने तक सीमित नहीं होगी। उसे टेस्ट, एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय समेत अलग-अलग प्रारूपों के लिए वरिष्ठ पुरुष टीम का चयन करना होगा। इसके अलावा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखकर नई प्रतिभाओं की पहचान कर टीम के लिए मजबूत विकल्प तैयार करना भी कमेटी की जिम्मेदारी होगी।

BCCI

चयन समिति के सदस्य को जरूरत के अनुसार टीम की बैठकों में शामिल होना होगा और घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले देखने के लिए ट्रेवल भी करना होगा। उसे टीम के प्रदर्शन की क्वार्टर रिव्यू रिपोर्ट बीसीसीआई की टॉप काउंसिल को देनी होगी। टीम के चयन को लेकर मीडिया से बात करना और प्रत्येक प्रारूप के लिए कप्तान चुनना भी उसकी जिम्मेदारियों में शामिल होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

बीसीसीआई के अनुसार उम्मीदवार ने कम से कम सात टेस्ट मैच खेले होने चाहिए। इसके अलावा 30 प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाला खिलाड़ी भी योग्य होगा। एक अन्य विकल्प के तहत 10 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 20 प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाला उम्मीदवार आवेदन कर सकता है।

उम्मीदवार को क्रिकेट से संन्यास लिए कम से कम पांच साल होना चाहिए। जो व्यक्ति बीसीसीआई के नियमों में परिभाषित किसी क्रिकेट समिति का कुल पांच साल तक सदस्य रह चुका है, वह पुरुष चयन समिति के सदस्य पद के लिए पात्र नहीं होगा।

कब तक करना होगा आवेदन

बीसीसीआई ने इस पद के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम समयसीमा 14 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक रखी है। आवेदन के बाद उम्मीदवारों की जांच और छंटनी की जाएगी। चुने गए उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

इस प्रक्रिया के जरिए बीसीसीआई पुरुष चयन समिति में एक नए सदस्य की नियुक्ति करेगा, जो आने वाले समय में भारतीय टीम के लिए खिलाड़ियों के चयन में अहम भूमिका निभाएगा। सलेक्शन कमेटी के हेड अजीत अगरकर के जाने पर जगह खाली हुई है, उसी को भरने के लिए आवेदन मांगा गया है। हालांकि बोर्ड ने अपनी रिलीज में इसका जिक्र नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+