BCCI ने बनाई अंपायर्स की नई A+ कैटगरी, जानिए किसको मिली जगह और कितनी फीस मिलेगी

अंपायरिंग लेवल को ठीक करने में जुटे बीसीसीआई ने एक बड़ा कदम उठाया है।

नई दिल्ली, 23 जुलाई: अंपायरिंग लेवल को ठीक करने में जुटे बीसीसीआई ने एक बड़ा कदम उठाया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने देश के अंपायर्स के लिए एक नई A+ कैटगरी बनाई है। इस कैटेगरी में देश के टॉप 10 अंपायर्स को शामिल किया गया है। इसमें आईसीसी एलीट पैनल के अंपायर नितिन मेनन के अलावा चार अंतरराष्ट्रीय अंपायर भी शामिल हैं।

Bcci umpires category

A+ वर्ग में नितिन मेनन, अनिल चौधरी, मदनगोपाल जयरमन, वीरेंद्र कुमार शर्मा, के एन अनंतपद्माभानन, रोहन पंडित, निखिल पटवर्धन, सदाशिव अय्यर, उल्हास गांधी और नवदीप सिंह सिद्धू को जगह मिली है।

डेली मिलेंगे इतने रुपये
ग्रुप A में 20 अंपायर, B ग्रुप में 60, C ग्रुप में 46 और D ग्रुप में 11 अंपायर्स को शामिल किया गया है। बता दें कि ग्रुप D में उन अंपायरों को रखा जाता है, जिनकी उम्र 60 से 65 साल के बीच हो। पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर के. हरिहरन, सुधीर असनानी और अमीष साहेबा ने BCCI अंपायरर्स सब कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर सभी अंपायरों की सूची तैयार की थी। गुरुवार को हुई BCCI अपेक्स काउंसिल की मीटिंग में इसे मंजूरी दी गई। इस सूची में सभी अंपायरों के नाम, उनका ग्रेड और सैलरी की डिटेल है। A+ और A कैटेगरी के अंपायर्स को फर्स्ट क्लास मैच के लिये डेली 40 हजार रुपये, वहीं B और C कैटेगरी में डेली 30 हजार रुपये दिए जाते हैं।

अंपायरिंग का स्तर सुधारना है
BCCI सूत्रों के मुताबिक A+ नई कैटेगरी है। A+ और A कैटेगरी में भारत के टॉप अंपायर शामिल किए गए हैं। वहीं B और C वर्ग में भी अच्छे अंपायर हैं। कैटेगरी के आधार पर ही अंपायर्स को अलग-अलग मैचों में अंपायरिंग करने को मिलेगी। बता दें कि ICC के एलीट पैनल में नितिन मेनन इकलौते भारतीय अंपायर हैं।

BCCI सूत्रों के मुताबिक "हम ICC एलीट पैनल पर ज्यादा जोर देते हैं। सिर्फ इंग्लैंड के 3 अंपायर ICC एलीट पैनल में हैं। ऑस्ट्रेलिया के 2 और बाकी देशों के 1-1 अंपायर हैं। आप वहां इतने ही अंपायर रख सकते हैं। हमारा ध्यान हर स्तर पर बेहतर अंपायरिंग पर होना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+