ऋषभ पंत के शतक के बावजूद डबल झटका, BCCI ने कप्तान समेत पूरी टीम को सुनाई कड़ी सजा
IPL 2025 का रोमांच अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए यह सफर कुछ खास नहीं रहा। घरेलू मैदान पर अपनी टीम के स्लो ओवर-रेट के चलते कप्तान ऋषभ पंत को भारी जुर्माना भुगतना पड़ा, जबकि मैच में भी RCB के हाथों छह रन से करारी हार ने लखनऊ के सपनों को झकझोर दिया।
IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत तीसरी बार ओवर-रेट में चूकने के कारण ऋषभ पंत को 30 लाख रुपए का जुर्माना हुआ। इसके अलावा, टीम के बाकी प्लेयर्स को भी उनके मैच फीस का 50 प्रतिशत या 12 लाख रुपए, जो भी कम हो, का जुर्माना लगाया गया।

काम नहीं आई पंत की शतकीय पारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हुए अंतिम ग्रुप मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने छह रन से हार का सामना किया। इस सीजन लगातार फ्लॉप साबित हो रहे ऋषभ पंत ने आखिरी लीग मैच में सिर्फ 54 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। ये उनका आईपीएल करियर का दूसरा शतक था और पहला शतक 2018 में आया था। पंत की ये शतकीय पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। आठ मैचों में पांच जीत के बावजूद टीम ने आखिरी छह मैचों में केवल एक ही जीत हासिल कर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।
जितेश शर्मा की कमाल की पारी
आरसीबी के स्टैंड-इन कप्तान जितेश शर्मा ने न केवल अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि अपनी जिंदगी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने मयंक अग्रवाल के साथ 107 रनों की नाबाद साझेदारी निभाकर टीम को इस बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने में मदद की।
अंक तालिका और क्वालिफायर का समीकरण
पंजाब किंग्स ने टॉप पर अपनी पकड़ मजबूत रखी, जबकि आरसीबी ने दो अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। अब क्वालिफायर 1 में पंजाब किंग्स और आरसीबी आमने-सामने होंगे, जबकि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा।
रिकॉर्ड रन चेज: आईपीएल इतिहास की बड़ी उपलब्धि
बेंगलुरु की यह जीत आईपीएल इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज है। आरसीबी ने 200 से अधिक रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया, जो टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। यह लखनऊ के मैदान पर सबसे बड़ा टोटल है जिसे पीछा किया गया।












Click it and Unblock the Notifications