क्या IPL की रिटेंशन पॉलिसी में होंगे बदलाव, मेगा ऑक्शन से पहले BCCI ले सकती है कई बड़े फैसले
BCCI meet IPL owners News: अगले साल आईपीएल का मेगा ऑक्शन किया जाएगा। मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों के पास अपने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन करने का भी ऑप्शन होगा। लेकिन टीम में कितने खिलाड़ी इस बार रिटेन करेगी इसको लेकर स्पष्ट आना अभी बाकी है। वही राइट टू मैच कार्ड को लेकर भी कई तरह के सवाल फैंस के मन में घूम रहे हैं।
पिछली बार हुआ था ऐसा
पिछली बार मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों को तीन-तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत दी गई थी। लेकिन अगले साल होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले इस नियम में बदलाव हो सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई आईपीएल फ्रैंचाइजी के मालिकों के साथ एक बैठक करेगी। यह बैठक 16 अप्रैल को अहमदाबाद में होने वाली है।

16 अप्रैल को होगी बैठक
16 अप्रैल को अहमदाबाद में ही गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी के मालिक बीसीसीआई के साथ इस बैठक में हिस्सा लेने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन और खिलाड़ियों के रिटेंशन पर चर्चा होगी। बैठक में बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और आईपीएल अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल शामिल होंगे।
नियमों को लेकर होगी चर्चाएं
रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक में आईपीएल 2025 से संबंधित मुद्दों के बारे में बातचीत की जाएगी। मेगा ऑक्शन में होने वाले सभी नियमों पर चर्चा किया जाएगा। आईपीएल का एक सिस्टम मौजूदा समय में बंटा हुआ है। विभिन्न मालिकों के अलग-अलग विचार हैं। ऐसे में कुछ टीमों ने बीसीसीआई से रिक्वेस्ट की है कि वह रिटेंशन करने वाले खिलाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी कर दे। कई टीमों का मानना है कि कम से कम 8 खिलाड़ी रिटेन करने की सुविधा हर टीम को बीसीसीआई द्वारा देनी चाहिए।
वहीं राइट टू मैच कार्ड को फिर से शुरू करने के बारे में विचार किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल पहले किया जाता था। लेकिन साल 2022 में हुए आखिरी मेगा ऑक्शन में इसका उपयोग नहीं किया गया था। लेकिन अगले साल एक बार फिर से राइट टू मैच कार्ड के प्रयोग को नीलामी में शामिल किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications