दुनिया के सबसे अमीर बोर्ड पर फूटा फैंस का गुस्सा, कानपुर ने कराई BCCI की जगहंसाई, उठानी पड़ी शर्मिंदगी
India vs Bangladesh, 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच 27 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुरू हुआ दूसरा टेस्ट मैच मौसम के कारण आलोचनाओं का सामना करना कर रहा है। बारिश के कारण खेल का काफी हिस्सा धुल चुका है। खास बात यह है कि पहले दिन केवल 35 ओवर का खेल हुआ और दूसरे दिन का पूरा खेल बारिश की भेंट चढ़ गया।
तीसरे दिन नहीं हो सका मुकाबला
29 सितंबर को खेल के तीसरे दिन आसमान साफ होने के बावजूद एक भी गेंद नहीं फेंकी गई, जिससे मैच देखने आए फैंस काफी निराश नजर आए। सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो में मैदान को पूरी तरह से कवर से ढका हुआ दिखाया गया है, जो समस्या की गंभीरता को बताता है। बारिश नहीं होने के बावजूद मैच नहीं होने से फैंस में मायूसी है।

फैंस हुए निराश
मैच देखने आए फैंस में निराशा साफ देखी जा सकती है। एक फैन ने कानपुर स्टेडियम की सुविधाओं पर निराशा व्यक्त की। इस फैन ने बताया कि तीसरे दिन बारिश न होने पर आमतौर पर कवर हटा दिए जाते हैं और अन्य स्थानों पर खेल फिर से शुरू हो जाता है, जिससे पता चलता है कि कानपुर के मैदान की खराब स्थिति के कारण इसे भविष्य के मैचों की मेजबानी से वंचित किया जा सकता है।
नोएडा में भी हुई थी फजीहत
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया पर आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों की सैलरी पर बड़ी घोषणा की है। फैन ने कहा कि कानपुर का यह टेस्ट बीसीसीआई के लिए एक तमाचा होना चाहिए। इतना सारा पैसा कहां जा रहा है। ग्रीन पार्क स्टेडियम में हुई यह दुर्दशा कोई अकेली घटना नहीं है, कुछ दिन पहले ग्रेटर नोएडा स्टेडियम को भी हाल ही में इसी तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच की मेजबानी करने वाले इस स्टेडियम में बारिश के बाद मैदान को सुखाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
बीसीसीआई पर फूटा फैंस का गुस्सा
40 अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेज़बानी करने वाले ग्रीन पार्क स्टेडियम में आखिरी बार साल 2021 में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मैच के दौरान टेस्ट क्रिकेट खेला गया था, जो खराब रोशनी के कारण ड्रॉ रहा था। कानपुर और ग्रेटर नोएडा में बारिश से प्रभावित मैचों ने बीसीसीआई को सवालों के घेरे में ला दिया है। फैंस लगातार दुनिया के सबसे अमीर बोर्ड पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications