'पाकिस्तानी स्टेडियम में लगना चाहिए भारत का झण्डा,' BCCI ने पीसीबी को लगाई फटकार
Champions Trophy: कराची के नेशनल स्टेडियम पर भारत का झण्डा नहीं होने की बातों ने तूल पकड़ा था, इसके बाद पीसीबी की तरफ से बयान आय था और कहा गया कि जो टीमें खेलने के लिए पाकिस्तान में मौजूद हैं, उनका ही नेशनल फ्लैग लगा था। भारतीय टीम वहां आई नहीं इसलिए नहीं लगा।
टीम इंडिया वहां खेलने के लिए नहीं गई लेकिन टूर्नामेंट का हिस्सा तो है। मेजबान देश पाकिस्तान है लेकिन हाइब्रिड मॉडल के तहत भी पाकिस्तानी टीम के पास ही मेजबानी है। दुबई में हो रहे मैचों की मेजबानी भी पाकिस्तानी टीम के पास ही है।

इस बारे में अब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। राजीव शुक्ला ने लाइवमिंट से बातचीत में कहा कि पहले यह कन्फर्म करना चाहिए कि भारत का झण्डा वहां लगा था या नहीं। अगर वहां नहीं था, तो इसे लगाना चाहिए।
आगे उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में भाग ले रहे सभी देशों का झण्डा वहां लगना चाहिए। अपने बयान से बीसीसीआई ने साफ़ शब्दों में समझा दिया कि क्या होना चाहिए। राजीव शुक्ला ने भी सही कहा है क्योंकि भारतीय टीम भी उन आठ टीमों में है, जो इवेंट में भाग ले रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications