केएल राहुल और आथिया शेट्टी की जनवरी में हो रही है शादी! BCCI ने मंजूर की विशेष छुट्टी

केएल राहुल और आथिया शेट्टी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से इस कपल की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। अब खबर है कि यह कपल अगले साल जनवरी में शादी करने जा रहा है।

KL Rahul and Athiya shetty

Recommended Video

    KL Rahul और Athiya Shetty की होगी शादी, खिलाड़ी ने मांग लिया है Team से Break | वनइंडिया हिंदी *News

    KL Rahul and athiya shetty wedding in january टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और आथिया शेट्टी के रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से तरह-तरह की खबरें मीडिया में आ रही हैं। यह बात तो हर कोई जानता है कि राहुल और आथिया शेट्टी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से इस कपल की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। अब खबर है कि यह कपल अगले साल जनवरी में शादी करने जा रहा है, लेकिन समस्या टीम इंडिया का शेड्यूल बना हुआ है।

    केएल राहुल को मिली एक सप्ताह की छुट्टी!

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी की खबर की पुष्टि खुद सुनील शेट्टी ने कर दी है और यह कपल जनवरी में शादी कर सकता है। कहा यह भी जा रहा है कि केएल राहुल को BCCI से शादी के लिए स्पेशल छुट्टी भी मिल गई है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि केएल राहुल जनवरी में शादी के लिए एक सप्ताह की छुट्टी पर रहेंगे। कहा जा रहा है कि केएल राहुल ने बीसीसीआई से पारिवारिक कारण बताकर छुट्टी मांगी है।

    श्रीलंका सीरीज से गायब रहेंगे केएल राहुल

    आपको बता दें कि अभी केएल राहुल बांग्लादेश टूर पर हैं। इस टूर को खत्म करने के बाद राहुल मुंबई लौट आएंगे, जहां वो अपनी शादी की तैयारियों में लगेंगे। ऐसे में केएल राहुल जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। आपको बता दें कि जनवरी में ही ऑस्ट्रेलिया के भी भारत आने की संभावना है। हालांकि अभी दौरे का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+