BCCI की नई सेलेक्शन कमेटी में शामिल हुए वीएस तिलक नायडू और श्यामा शॉ
BCCI Women's Selection Committee: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने सोमवार, 19 जून को
इंडियन विमेंस टीम के लिए सेलेक्शन कमेटी का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने महिला चयन समिति और जूनियर क्रिकेट समिति में नियुक्तियों की घोषणा की है। इस क्रम में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर श्यामा डे शॉ को नीतू डेविड की अध्यक्षता वाली महिला चयन समिति के लिए चुना गया है।
इसके अलावा वीएस तिलक नायडू को जूनियर क्रिकेट कमिटी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया, जिसमें रणदेव बोस, हरविंदर सिंह सोढ़ी, पथिक पटेल और कृष्ण मोहन भी शामिल हैं। इन नामों की सिफारिश क्रिकेट सलाहकार कमिटी (CAC) ने की है।

बीसीसीआई ने एक वज्ञिप्ति में बताया कि, सुलक्षणा नाइक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की क्रिकेट सलाहकार समिति ने क्रमशः महिला चयन समिति और जूनियर क्रिकेट समिति में एक-एक चयनकर्ता के पदों के लिये आवेदनों की जांच की। सीएसी ने उक्त पदों के लिये सर्वसम्मति से श्यामा डे शॉ और वीएस तिलक नायडू की सिफारिश की है।'
कौन हैं श्यामा डे शॉ
बाएं हाथ की बल्लेबाज और मध्यम गति की गेंदबाज श्यामा शॉ ने तीन टेस्ट और पांच एकदिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने पहली बार 1985 से 1997 तक घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया और फिर 1998 से 2002 तक रेलवे का प्रतिनिधित्व किया। अपने क्रिकेट करियर के बाद उन्होंने दो कार्यकालों के लिए बंगाल चयनकर्ता के रूप में कार्य किया।
दूसरी ओर, पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज थिलक नायडू ने 1998-99 से 2009-10 तक कर्नाटक के साथ-साथ दलीप ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी में दक्षिण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के साथ, उन्होंने 93 प्रथम श्रेणी खेलों में 4386 रन बनाए। 2013 से 2016 तक, उन्होंने KSCA जूनियर चयन समिति की अध्यक्षता की और 2015-16 सेशन के दौरान KSCA की वरिष्ठ चयन समिति में भी काम किया।
- महिला चयन समिति: नीतू डेविड (अध्यक्ष), रेणु मार्गरेट, आरती वैद्य, कल्पना वेंकटचा, श्यामा डे शॉ।
- जूनियर क्रिकेट कमेटी: वीएस तिलक नायडू (चेयरपर्सन), रणदेव बोस, हरविंदर सिंह सोढ़ी, पथिक पटेल, कृष्ण मोहन।












Click it and Unblock the Notifications