BBL 2025-26: बिग बैश लीग का पहला मैच आज, इन टीमों के बीच होगी टक्कर, लाइव देखने का आसान है तरीका
BBL 2025-26 Live telecast: बिग बैश लीग (BBL 2025-26) का सीज़न शुरू हो चुका है। यह रोमांचक टूर्नामेंट आज, 14 दिसंबर से शुरू होकर अगले साल 25 जनवरी तक चलेगा। हमेशा की तरह लीग राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेली जाएगी। जिसके बाद नॉकआउट चरण और अंत में टूर्नामेंट का शिखर मुकाबला होगा। इस टूर्नामेंट को लेकर भारतीय फैंस के बीच भी उत्सुकता बनी हुई है।
इन टीमों के बीच होगा पहला मुकाबला (BBL 2025-26 Live telecast)
BBL 2025-26 सीज़न का पहला मुकाबला आज, 14 दिसंबर को दो दिग्गजों के बीच होगा। पहले मैच में पर्थ स्कॉचर्स का सामना सिडनी सिक्सर्स से होगा। दोनों टीमें सीज़न की धमाकेदार शुरुआत करने के इरादे से पर्थ स्टेडियम में एक-दूसरे के खिलाफ़ उतरेंगी। पिछले सीज़न की विजेता टीम होबार्ट हरिकेन्स इस बार अपने खिताब को बचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

लाइव देखने का ये है तरीका
हरिकेन्स अपने सीज़न की शुरुआत टूर्नामेंट के तीसरे मैच में 16 दिसंबर को सिडनी थंडर के खिलाफ़ करेगी। अगर आप इस टी20 लीग का पूरा मज़ा लेना चाहते हैं, तो प्रसारण के बारे में हम आपको यहां जानकारी दे रहे हैं। बिग बैश लीग के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे। फैंस इस टूर्नामेंट को ऑनलाइन JioHotsar पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
एडिलेड स्ट्राइकर्स
मैकेंज़ी हार्वे, ट्रैविस हेड, थॉमस केली, क्रिस लिन, एलेक्स रॉस, जेसन संघा, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम स्कॉट, जेमी ओवरटन, हैरी नीलसन, एलेक्स कैरी, हसन अली, कैमरन बॉयस, लॉयड पोप। हेनरी थॉर्टन, ल्यूक वुड, जॉर्डन बकिंघम
ब्रिस्बेन हीट
मैक्स ब्रायंट, लैकलन हर्न, उस्मान ख्वाजा, कॉलिन मुनरो, मार्नस लाबुशेन, मैट रेनशॉ, नाथन मैकस्वीनी, माइकल नेसर, कैलम विडलर, ओली पैटरसन, ह्यूग वीबगेन, जैक वाइल्डरमथ, टॉम अलसॉप, जिमी पियर्सन, शाहीन अफरीदी, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमन, जेवियर बार्टलेट
होबार्ट हरिकेन्स
जेक वेदरल्ड, मैकलिस्टर राइट, टिम डेविड, मिशेल ओवेन, ब्यू वेबस्टर, रेहान अहमद, निखिल चौधरी, बेन मैकडरमॉट, मैथ्यू वेड, इयान कार्लिसली, नाथन एलिस, रिले मेरेडिथ, बिली स्टैनलेक, रिशाद हुसैन, क्रिस जॉर्डन
मेलबर्न स्टार्स
थॉमस फ्रेजर रोजर्स, हिल्टन कार्टराइट, कैंपबेल केलावे, ग्लेन मैक्सवेल, टॉम करन, मार्कस स्टोइनिस, सैम हार्पर, जो क्लार्क, स्कॉट बोलैंड, लियाम हैचर, हामिश मैकेंज़ी, पीटर सिडल, हारिस राउफ़, ऑस्टिन एन्ज़ेलार्क, मार्क स्टेकीट, मिशेल स्वेपसन
मेलबर्न रेनेगेड्स
जोश ब्राउन, हैरी डिक्सन, जेक फ्रेज़र मैकगर्क, कालेब ज्वेल, हसन खान, फर्गस ओ नील, ओलिवर पीक, थॉमस स्टीवर्ट रोजर्स, विल सदरलैंड, मोहम्मद रिज़वान, टिम सीफ़र्ट, विलियम साल्ज़मैन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ब्रेंडन डॉगेट, नाथन लियोन, गुरिंदर संधू, कैलम स्टो, एडम ज़म्पा
पर्थ स्कॉर्चर्स
फिन एलन, लॉरी इवांस, सैम फैनिंग, निक हॉबसन, कूपर कोनोली, एरॉन हार्डी, मिशेल मार्श, एश्टन टर्नर, एश्टन एगर, महली बियर्डमैन, जोश इंगलिस, ब्रॉडी काउच, ब्राइस जैक्सन, लांस मॉरिस, मैथ्यू केली, जोएल पेरिस, डेविड पेन, झाई रिचर्डसन
सिडनी सिक्सर्स
जैक एडवर्ड्स, बाबर आज़म, डैनियल ह्यूजेस, स्टीव स्मिथ, जॉर्डन सिल्क, मोइसेस हेनरिक्स, हेडन केर, सैम करन, जोश फिलिप, लैकलन शॉ, सीन अबूट, जैफर चोहान, जोएल डेविस, बेन ड्वारशुइस, बेन मैनेंटी, टॉड मर्फी, मिशेल पेरी, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन
सिडनी थंडर
डेविड वार्नर, ओलिवर डेविस, ब्लेक निकितारस, सैम कोन्स्टास, क्रिस ग्रीन, शादाब खान, डैनियल सैम्स, एडन ओ कॉनर, कैमरन बैनक्रॉफ्ट, सैम बिलिंग्स, मैथ्यू गिलक्स, टॉम एंड्रयूज, वेस एगर, लॉकी फर्ग्यूसन, रयान हैडली, तनवीर संघा, नाथन मैकएंड्रू












Click it and Unblock the Notifications