ऑस्ट्रेलिया में जानलेवा पिच के कारण पहली पारी में मैच रद्द, 7 ओवर का खेल भी पूरा नहीं हुआ था
BBL 2023-24, Bad Pitch: बिग बैश लीग के मौजूदा सीजन में खराब पिच का मामला सामने आया है। जिसके चलते मुकाबला बीच में ही रद्द करना पड़ा। पिच के बर्ताव को देखते हुए अम्पायरों ने यह निर्णय लिया। पहली पारी में पावरप्ले का खेल समाप्त होने के बाद ऐसा फैसला लिया गया।
गीलोंग के सायमंड्स स्टेडियम में मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा था और पर्थ की टीम बल्लेबाजी कर रही थी। 6 ओवर और 5 गेंदों का खेल हुआ था। पूरे 7 ओवरों का खेल भी नहीं हुआ था और मुकाबला रद्द करन पड़ा।

पिच से असीमित उछाल देखने को मिल रहा था। यह बल्लेबाजों के लिए घातक था। पिच सुरक्षित नहीं थी इस वजह से अम्पायरों ने आपस में बातचीत करते हुए मैच सस्पेंड करने का फैसला लिया। पर्थ का स्कोर 2 विकेट पर 30 रन था। पिच के उछाल का एक वीडियो भी सामने आया।
इससे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में भी खराब पिच के कारण मैचों को रद्द किया गया है। दिल्ली में भारत और श्रीलंका के बीच एक मैच खराब पिच की वजह से रद्द कर दिया गया था। 2009 में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच एंटिगा में मुकाबला था और खराब आउटफील्ड के कारण इसे रद्द किया गया था।
बिग बैश लीग के इस मुकाबले में मेलबर्न ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। पर्थ के दोनों ओपनर बल्लेबाज महज 18 रन के कुल स्कोर पर आउट होकर वापस लौट गए थे। कुछ देर बाद अम्पायरों ने पूरा मैच ही रद्द करने का फैसला सुना दिया और खिलाड़ी चले गए।












Click it and Unblock the Notifications