IPL 2023: आईपीएल में इस सीजन ये बल्लेबाज सबसे ज्यादा बार डक पर आउट हुए
आईपीएल में इस सीजन कुछ ऐसे बल्लेबाज भी रहे हैं जो अपने बल्ले से रंग जमाने में नाकाम रहे और कई बार डक पर आउट हो गये।

IPL 2023, Batters with Most Ducks: आईपीएल में कोई भी बल्लेबाज यह नहीं चाहता कि उसका प्रदर्शन खराब हो। हर बल्लेबाज यही चाहता है कि सबसे ज्यादा रन उसके बल्ले से आये और टूर्नामेंट में वह एक अलग छाप छोड़े। हालांकि कई बल्लेबाज ऐसा करने में नाकाम भी हो जाते हैं।
इस सीजन कई धमाकेदार शतकीय पारियां देखने को मिली। इनमें सबसे ऊपर शुभमन गिल का नाम आता है। गिल ने गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए तीन पर सैकड़ा जमाया है। उनके अलावा विराट कोहली का बल्ला भी जमकर बोला है। कोहली ने दो बार शतक जड़ा।
कुछ बल्लेबाज रन बना रहे थे, उसी दौरान कुछ बल्लेबाज फ्लॉप भी हो रहे थे। उनके बल्ले से डक आ रहे थे। ऐसे ही कुछ पांच बल्लेबाजों का जिक्र इस लेख में किया गया है जिनके नाम इस सीजन सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा डक वाले टॉप बल्लेबाज
जोस बटलर- 5 डक (14 मैच)
सुनील नारेन- 4 डक (14 मैच)
दिनेश कार्तिक- 4 डक (13 मैच)
कुलदीप यादव- 4 डक (14 मैच)
शार्दुल ठाकुर- 3 डक (11 मैच)
क्रुणाल पांड्या- 3 डक (15 मैच)
राहुल चाहर- 3 डक (14 मैच)
हैरी ब्रूक- 3 डक (11 मैच)
ओवरऑल आईपीएल में सबसे ज्यादा डक वाले टॉप बल्लेबाज
दिनेश कार्तिक- 17 डक (242 मैच)
रोहित शर्मा- 16 डक (243 मैच)
सुनील नारेन- 15 डक (162 मैच)
मनदीप सिंह- 15 डक (111 मैच)
पीयूष चावला- 14 डक (181 मैच)
ग्लेन मैक्सवेल- 14 डक (124 मैच)
मनीष पांडे- 14 डक (170 मैच)
अम्बाती रायडू- 14 डक (203 मैच)
राशिद खान- 13 डक (108 मैच)
हरभजन सिंह- 13 डक (163 मैच)
पार्थिव पटेल- 13 डक (139 मैच)
अजिंक्य रहाणे- 13 डक (171 मैच)
गौतम गंभीर- 12 डक (154 मैच)
रविचंद्रन अश्विन- 11 डक (197 मैच)
डेविड वॉर्नर- 11 डक (176 मैच)
शिखर धवन- 11 डक (217 मैच)
अमित मिश्रा- 10 डक (161 मैच)
संजू सैमसन- 10 डक (152 मैच)
एबी डीविलियर्स- 10 डक (184 मैच)
विराट कोहली- 10 डक (237 मैच)












Click it and Unblock the Notifications