भारत में बना टी20 में सबसे बड़े स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 महीने भी नहीं टिका धांसू टीम का कीर्तिमान

भारत के घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। ज़िम्बाब्वे का रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए बड़ौदा ने टी20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। सिक्किम के खिलाफ मुकाबले में यह कारनामा हुआ हैं। मैच इंदौर में खेला गया।

बड़ौदा ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 349 रन बना डाले। इससे पहले इतना बड़ा स्कोर किसी अन्य टीम ने नहीं बनाया था। टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार हुआ है। पिछला कीर्तिमान ज़िम्बाब्वे के नाम था। इस साल अक्टूबर में ज़िम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

india

ज़िम्बाब्वे ने 344 रनों का स्कोर खड़ा किया था। हालांकि टी20 इंटरनेशनल में ज़िम्बाब्वे का कीर्तिमान बरकरार है लेकिन ओवरऑल टी20 इतिहास में अब ज़िमाब्व्बे से पहले बड़ौदा की टीम का नाम आता है। बड़ौदा के लिए बल्लेबाज भानु पुनिया ने 51 गेंदों पर तूफानी 134 रन जड़े। वह नाबाद लौटे।

अभिमन्यु सिंह, विष्णु सोलंकी और शिवालिक शर्मा ने भी अच्छा काम किया. इन सभी ने अर्धशतक जड़े और टीम के विशाल स्कोर में अहम योगदान दिया। बड़ौदा की इस उपलब्धि ने न केवल पिछले वैश्विक टी20 रिकॉर्ड को तोड़ दिया, बल्कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सर्वोच्च टीम स्कोर को भी पीछे छोड़ दिया। पंजाब ने टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में आंध्र प्रदेश के खिलाफ 275 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+