भारत के खिलाफ डेब्यू से पहले अस्पताल पहुंची बांग्लादेश की महिला क्रिकेटर, मैच से किया गया एब्सेंट हर्ट
INDW vs BANW: टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ही हार का सामना करना पड़ा है। वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत को 40 रन से करारी शिकस्त मिली है, लेकिन बांग्लादेश की महिला क्रिकेटर शोर्ना अख्तर (Shorna Akter) के लिए उनका पहला डेब्यू मैच काफी निराशाजनक रहा।
दरअसल, शोर्ना अख्तर ने भारत के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए उतरने से पहले एपेंडिसाइटिस दर्द (Appendicitis Pain) की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाना पड़ा। शोर्ना अख्तर का रविवार, 16 जुलाई को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का ये पहला डेब्यू मुकाबला था।

बीडीक्रिकटाइम बांग्ला (Bdcrictime Bangla) की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश महिला टीम के सूत्रों के अनुसार, बल्लेबाजी के लिए आने से पहले 16 वर्षीय शोर्ना ने एपेंडिसाइटिस दर्द की शिकायत की और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। इस साल की शुरुआत में U19 T20 विश्व कप में बांग्लादेश के लिए खेलने वाली शोर्ना भारत के खिलाफ 'एब्सेंट हर्ट' हुई हैं।
शोर्ना ने हरमनप्रीत कौर की टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली, जहां उन्होंने 18.50 की औसत से 37 रन बनाए, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 28 रन था। उन्होंने सीरीज के तीसरे वनडे में भी एक विकेट भी अपने नाम किया था। अब तक सात टी20I में शॉर्ना ने 16 के औसत और 81.35 के स्ट्राइक-रेट से 96 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 31 का बेस्ट स्कोर है।
वहीं भारत बनाम बांग्लादेश के पहले वनडे मैच की बात करें तो बारिश के कारण मैच को 44 ओवरों तक सीमित कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 43 ओवर में 152 रन बनाए। कप्तान निगार सुल्ताना जोटी ने 64 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 39 रन बनाये लेकिन अमनजोत कौर ने उनका विकेट लिया।
ये भी पढ़ें- INDW vs BANW: बांग्लादेश ने उड़ाई भारत की धज्जियां, पहले वनडे में बुरी तरह चटाई धूल
टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं रहीं फरगाना हक पिंकी ने 45 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 27 रन बनाए। फाहिमा खातून नाबाद 12 औरसुल्ताना खातून ने 16 रन बनाकर अपनी टीम को 150 रन के पार पहुंचा दिया।












Click it and Unblock the Notifications