INDW vs BANW: बांग्लादेश ने उड़ाई भारत की धज्जियां, पहले वनडे में बुरी तरह चटाई धूल

INDW vs BANW: बांग्लादेश दौरे पर भारतीय टीम को पहले वनडे में हार का सामना करना पड़ा है। डकवर्थ लुईस कस हिसाब से बांग्लादेश ने 44 रनों से टीम इंडिया को पराजित कर दिया। पहले खेलते हुए बांग्लादेश की टीम 152 पर आउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया 113 रन बनाकर आउट हुई। बारिश के कारण मैच 44-44 ओवरों का कर दिया गया था।

बारिश के बाद टॉस जीतकर भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया। यह फैसला उस समय सही साबित हुआ जब बांग्लादेशी ओपनर शर्मिन अख्तर बिना खाता खोले आउट हो गईं। वह रन आउट होकर चली गईं।

bangladesh vs india

पहला विकेट गिरने के बाद दूसरा विकेट मुर्शिदा खातून के रूप में गिरा। वह 13 रन बनाकर आउट हुईं। यहाँ से फरगना हक और निगार सुल्ताना ने पारी को आगे बढ़ाते हु कुछ रन बनाये। दोनों क्रमशः 27 और 39 रन बनाकर आउट हुईं। निचले क्रम से सुल्ताना सुल्ताना खातून ने 16 रन बनाए। इस तरह बांग्लादेश की टीम 43 ओवरों में 152 रन बनाकर आउट हो गई। भारत के लिए अमनजोत कौर ने 4 विकेट झटके। डेविड वैद्य को भी 2 विकेट मिले।

जवाबी पारी में खेलते हुए भारतीय टीम की भी स्थिति खराब रही। ऐसा कह सकते हैं कि टीम इंडिया का प्रदर्शन बांग्लादेश के मुकाबले अच्छा नहीं रहा। प्रिया पूनिया 10 और स्मृति मंधाना 11 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके बाद यास्टिका भाटिया भी 15 रन बनाकर चलती बनीं।

कप्तान हरमनप्रीत कौर से काफी उम्मीदें थीं लेकिन उन्होंने भी निराश किया। कौर ने महज 5 रन बनाये। रोड्रिग्स 10 रन बनाकर आउट हुईं और टीम इंडिया के अन्य विकेट भी लगातार अंतराल पर गिरते चले गए। कम स्कोर के बाद भी भारतीय टीम विकेट गिरने से दबाव में आ गई।

पूजा वस्त्राकर के रूप में भारत ने नौवां विकेट गंवाया। इस समय कुल स्कोर 102 रन था। अंततः भारतीय पारी 113 के मामूली स्कोर पर समाप्त हो गई और बांग्लादेश ने मैच डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से 40 रनों से जीत लिया।मारुफा अख्तर ने 4 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+