वेस्टइंडीज के 5 स्पिनरों ने किये 50 ओवर, ODI इतिहास में पहली बार ऐसा कारनामा, टाई होकर सुपर ओवर में आया फैसला

BAN vs WI: वेस्टइंडीज की टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर है, पहले एकदिवसीय मैच में विंडीज को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद ढाका में दूसरे एकदिवसीय मुकाबले के दौरान कुछ अलग करने का प्रयास किया, रणनीति थोड़ी सफल भी रही। मैच काफी रोमांचक रहा और सुपर टाई होने के बाद सुपर ओवर में फैसला आया।

करो या मरो वाले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। वेस्टइंडीज वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाली पहली टीम बन गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में सभी स्पिनर उतार दिए।

ban vs wi

बांग्लादेश की बैटिंग के दौरान वेस्टइंडीज की तरफ से सभी 50 ओवर स्पिनरों के द्वारा डाले गए, ऐसा पहला कभी नहीं हुआ था। कुल पांच गेंदबाजों ने मिलकर ओवर पूरे कर दिए। हर किसी के लिए यह हैरान करने वाली कहानी थी। पारी के पहले ओवर से लेकर अंतिम ओवर तक स्पिनर ही लगे थे।

विंडीज की टीम से अकील हुसैन, रोस्टन चेज, खारी पियरे, गुडाकेश मोती और एलिक अथांजे ने ओवरों का कोटा पूरा कर दिया। ये सभी स्पिनर हैं लेकिन टीम में एक मीडियम पेसर भी था, जिसे ओवर फेंकने का मौका तक नहीं मिला। जस्टिन ग्रीव्स मीडियम पेस गेंदबाजी करते हैं।

बांग्लादेश हर टीम के खिलाफ स्पिन पिच वाला जाल बिछाता है। कोई भी टीम वहां जाती है, तो घटिया पिच बनाई जाती है और स्पिनरों के सहारे मैच अपने नाम कर लिया जाता है। पिछले मैच में वेस्टइंडीज को बांग्लादेश ने इसी रणनीति के तहत पराजित किया था। मेजबान को उनकी तरह जवाब देने के लिए विंडीज ने सभी ओवर स्पिनरों से कराए, हालाँकि बांग्लादेश ने 213/7 का स्कोर हासिल किया।

जवाबी पारी में खेलते हुए वेस्टइंडीज ने रोमांचक अंदाज में इस मैच को टाई करा दिया, विंडीज ने 9 विकेट पर 213 रनों का स्कोर खड़ा किया और मैच सुपर ओवर में चला गया। शाई होप ने वेस्टइंडीज के लिए 53 रनों की पारी खेली।

सुपर ओवर खेलते हुए वेस्टइंडीज ने 1 विकेट के नुकसान पर 10 रन बनाए और बांग्लादेश को 11 रनों का लक्ष्य चेज करने के लिए दिया। बांग्लादेश का स्कोर 9 रनों तक पहुंचा और विंडीज ने एक रन से मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+