BAN vs AFG: इतने बजे शुरू होगा बांग्लादेश और अफगानिस्तान का वनडे मैच, ऐसे देखें लाइव, जानें संभावित प्लेइंग 11

BAN vs AFG, 1st ODI, Afghanistan tour of Bangladesh, 2023

BAN vs AFG, 1st ODI, Afghanistan tour of Bangladesh, 2023: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज बुधवार यानी 5 जुलाई से शुरू होने जा रही है। दोनों टीमों में राशिद खान, मोहम्म्द नबी, शाकीब अल हसन और मुश्फिकुर रहीम जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अपनी टीमों के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

जानिए किसका पलड़ा है भारी: बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें अब तक 11 वनडे मैचों में एक-दूसरे का सामना किया है। 11 में से 7 मैचों में बांग्लादेश की टीम को जीत मिली है, जबकि 4 मुकाबलों में अफगानिस्तान की टीम ने बाजी मारी है। अफगानिस्तान की टीम ने अब तक बांग्लादेश के खिलाफ कोई वनडे सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में उसे पहली सीरीज जीत की तलाश होगी।

Bangladesh vs Afghanistan 1

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: चटगांव ज़ोहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच दोपहर डेढ़ बजे से खेला जाएगा। भारत में मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर नहीं देखा जा सकता है। हालांकि, इस मैच का मजा फैंस मोबाइल पर फैनकोड एप के जरिए उठा सकते हैं। दोनों टीम के ट्विटर हैंडल पर भी मैच से जुड़ी अपडेट हासिल की जा सकती है।

बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान का पूरा शेड्यूल

पहला वनडे- 5 जुलाई
दूसरा वनडे- 8 जुलाई
तीसरा वनडे-11 जुलाई
पहला टी20- 14 जुलाई
दूसरा टी20- 16 जुलाई

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उप-कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजल हक फारूकी, इजहारुलहक नवीद, सलीम सफी और सैयद अहमद शिरजाद।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: तमीम इकबाल (कप्तान), लिट्टन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, इबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान और मोहम्मद नईम।

बांग्लादेश की वनडे टीम: तमीम इकबाल (कप्तान), लिट्टन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, तौहीद हृदय, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, इबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, अफीफ हुसैन, और मोहम्मद नईम।

अफगानिस्तान की वनडे टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उप-कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अली खिल (विकेटकीपर), रियाज हसन, इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, शाहिदुल्लाह कमाल, राशिद खान, अजमतुल्ला उमरजई, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, जिया उर रहमान अकबर, इजहारुलहक नवीद, अब्दुल रहमान, वफदर मोमंद, सलीम सफी और सैयद अहमद शिरजाद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+