बांग्लादेश को एक बार फिर से मुंह की खानी पड़ी, छोटे देश ने जोरदार हड़काते हुए दिखाई औकात

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और आईसीसी (ICC) के बीच 'कोल्ड वॉर' छिड़ गई है। जब बांग्लादेश को लगा कि भारत में होने वाले उनके मैचों को आईसीसी श्रीलंका शिफ्ट नहीं करेगी, तो उन्होंने एक चौंकाने वाला दांव चल दिया।

बांग्लादेश ने मांग की है कि उन्हें ग्रुप-C (जिसके मैच भारत में हैं) से हटाकर ग्रुप-B (जिसके मैच श्रीलंका में हैं) में डाल दिया जाए और उनकी जगह आयरलैंड को भारत भेज दिया जाए। इस पर आयरलैंड भी एक्टिव हो गया है, वहां बांग्लादेश को मुंह की खानी पड़ी।

T20 World Cup 2026

बांग्लादेश का यह नया पैंतरा भी बुरी तरह फेल होता नजर आ रहा है। जैसे ही यह खबर बाहर आई, आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने तुरंत अपनी चुप्पी तोड़ी और बांग्लादेश के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। आयरलैंड ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्हें आईसीसी से पक्का आश्वासन मिला है कि उनके मैचों के वेन्यू में कोई बदलाव नहीं होगा।

T20 World Cup 2026: आयरलैंड ने दिखाया ठेंगा

आयरलैंड के एक अधिकारी ने साफ लहजे में कहा, "हम अपने ग्रुप स्टेज के सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेंगे, शेड्यूल बदलने का सवाल ही नहीं उठता।" इस प्रतिक्रिया से साफ़ हो गया कि बांग्लादेश की मुश्किलें अब बढती चली जा रही हैं।

बांग्लादेश सरकार ने टीम इंडिया के खिलाफ बढ़ते तनाव और सुरक्षा कारणों का हवाला देकर टीम को भारत भेजने से मना किया है। बांग्लादेश को ग्रुप-C में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, नेपाल और इटली के खिलाफ कोलकाता और मुंबई में मैच खेलने हैं।

आईसीसी ने नहीं लिया फ़िलहाल कोई फैसला

वहीं ग्रुप-B में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और ओमान जैसी टीमें हैं जिनके मैच कोलंबो और कैंडी (श्रीलंका) में होने हैं। बांग्लादेश चाहता था कि 'ग्रुप स्वैप' के जरिए वह बिना किसी शोर-शराबे के श्रीलंका में अपने मैच खेल ले, लेकिन आयरलैंड के इनकार ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। देखना होगा कि आईसीसी अब इस मामले को लेकर फाइनल निर्णय क्या लेती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+