कट्टरपंथियों के निशाने पर आया बांग्लादेश का यह हिंदू क्रिकेटर, इस्लाम अपनाने के लिए कहा गया
आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है।
नई दिल्ली, 27 सितंबर: आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। मां के हर रूप की तरह उनका ये रूप भी बहुत सुंदर, मोहक और सरस है। शास्त्रों के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी श्वेत वस्त्र धारण किए हैं और दाएं हाथ में अष्टदल की माला और बाएं हाथ में कमंडल लिए सुशोभित हैं। शारदीय नवरात्रि की देश से लेकर विदेशों तक में धूम है। जहां-जहां हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं वहां-वहां यह पर्व बड़े ही भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर बांग्लादेश के हिंदू क्रिकेटर लिटन दास ने देवी मां की एक तस्वीर शेयर करते हुए सभी को नवरात्रि की बधाई दी। इसके साथ ही क्रिकेटर कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गए।
Recommended Video

दुर्गा पूजा की बधाई दी
दास ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फैंस को दुर्गा पूजा की बधाई दी और एक पोस्ट शेयर की। इसको देखकर कट्टरपंथी क्रिकेटर पर भड़क उठे और उन्हें धर्म परिवर्तन करने तक की सलाह दे डाली। हालांकि उनकी इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने दास का समर्थन भी किया और उन्हें दु्र्गा पूजा की बधाई दी। दास ने फेसबुक पर देवी मां की तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ ही कमेंट में उन्होंने लिखा, 'महालया की बधाई, मां आ रही हैं।' उन्होंने यह पोस्ट महालया पर रविवार को शेयर की थी। तीन दिन में इस पोस्ट को 47 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं 6 हजार से अधिक लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है।
लिटन दास का करियर
बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज दास ने अपने करियर में अब तक 35 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 60 पारियों में उन्होंने 35.79 की औसत और 57.17 के स्ट्राइक रेट से 2112 रन बनाए हैं। टेस्ट में उन्होंने 14 अर्धशतक और 3 शतक लगाए हैं। 57 वनडे में उन्होंने 35.28 की औसत और 88.60 के स्ट्राइक रेट से 1835 रन बनाए हैं। एकदिवसीय में उन्होंने 7 अर्धशतक और 5 शतक लगाए हैं। वहीं 55 टी20 में उन्होंने 20.64 की औसत और 126.03 के स्ट्राइक रेट से 1094 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में 6 अर्धशतक लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications