PAK vs BAN: पाकिस्तान को रौंदने के बाद बांग्लादेशी टीम पर पैसों की बारिश, सरकार ने दिया करोड़ों का इनाम

Bangladesh Cricket Team: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को मालामाल कर दिया है। इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत की खुशी में सरकार ने पुरुष राष्ट्रीय टीम को 3.2 करोड़ बांग्लादेशी टका के इनाम से नवाजा है, जोकि भारतीय रुपए में करीब 2.25 करोड़ रुपये होते हैं।

बांग्लादेश को मिला पाकिस्तान को हराने का इनाम
बांग्लादेश की पुरुष क्रिकेट टीम, जिसने अपने इतिहास में पाकिस्तान को एक भी टेस्ट मैच में नहीं हराया था, ने मेजबान टीम को बड़ा झटका देते हुए टेस्ट सीरीज 2-0 से क्लीन स्वीप कर दी। युवा और खेल मंत्रालय के सलाहकार महमूद सजीब भुइयां ने नजमुल शांतो की कप्तानी वाली पुरुष टीम को यह पुरस्कार दिया, जिसने रावलपिंडी में दोनों टेस्ट मैचों में पाकिस्तान को हराया।

Bangladesh Team

पैसे से बाढ़ पीड़ितों को भी मिलेगी मदद
BCB ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के माध्यम से कहा कि, 'बांग्लादेश क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत के लिए 3.20 करोड़ से सम्मानित किया गया है। BCB के अध्यक्ष फारुक अहमद ने युवा और खेल मंत्रालय के सलाहकार महमूद सजीब भुइयां से बोनस स्वीकार किया। इसका एक हिस्सा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान किया जाएगा।'

बांग्लादेश ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रच दिया, जब उन्होंने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया और मंगलवार, 3 सितंबर को एशियाई प्रतिद्वंद्वियों पर अपनी पहली सीरीज जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने चौथी पारी में मेहमान टीम के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा और इस चुनौती को बांग्लादेश की टीम ने खुशी-खुशी स्वीकार किया, जो पहले टेस्ट में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों पर अपनी पहली जीत से उत्साहित थी।

जाकिर हसन (40), नजमुल हुसैन शांतो (38) और मोमिनुल हक (34) ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी टीम को पाकिस्तान की धरती पर अभूतपूर्व गौरव का स्वाद चखाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। नतीजतन, बांग्लादेश ने लगातार छह हार का सामना करने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीती।

बारिश के कारण पहला दिन पूरी तरह धुल जाने के बाद बहुतों को उम्मीद नहीं थी कि मैच का नतीजा निकलेगा। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट ने एक बार फिर अगले चार दिनों के दौरान रोमांचक एक्शन के साथ अपनी उपयोगिता साबित की। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने कहा कि वह पाकिस्तान पर हाल ही में मिली जीत से टीम के विश्वास को अपने आगामी मैचों में भी जारी रखना चाहते हैं।

ये भी पढ़िए- Love Story: मोहब्बत को पाने के लिए PAK क्रिकेटर ने तोड़ा मुल्क से नाता, दिलचस्प है दो प्रेमियों की ये दास्तां

अब टीम इंडिया से होगा बांग्लादेश का सामना
बांग्लादेश 19 सितंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की सीरीज में भारत का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बांग्लादेश के कप्तान को भरोसा है कि अगली बार मैदान पर उतरने पर टीम में जीत का विश्वास होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+