BCCI को ठेंगा दिखा पाकिस्तान की गोद में बैठा बांग्लादेश, चुप्पी तोड़ बोर्ड ने जारी किया बयान, भारत पर लगाए आरोप
मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मीटिंग करते हुए भारत में टी20 वर्ल्ड कप के मैच नहीं खेलने का फैसला लिया और अब एक बयान जारी कर दिया है। इसमें बीसीसीआई का कोई जिक्र तक नहीं है।
बांग्लादेश की सरकार ने बोर्ड को भारत में नहीं खेलने के लिए कहा है। मुद्दा सिक्योरिटी का बताया जा रहा है लेकिन असल में वहां की सरकार और पाकिस्तान ने मिलकर यह काम किया है। पाकिस्तानी टीम भी भारत में नहीं आएगी और अब बांग्लादेश ने भी अपने मैच श्रीलंका में आयोजित कराने के लिए आईसीसी से अनुरोध किया है। बीसीबी ने प्रेस रिलीज जारी की है। भारत में सिक्योरिटी का खतरा बताया।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने प्रेस रिलीज में दिया यह बयान
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक आपातकालीन बैठक आज दोपहर आयोजित की गई। इस बैठक में आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर चर्चा की गई, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका द्वारा की जानी है।
बोर्ड ने पिछले 24 घंटों में हुए घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए स्थिति की विस्तार से समीक्षा की और भारत में होने वाले मैचों में बांग्लादेश राष्ट्रीय टीम की भागीदारी को लेकर समग्र परिस्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त की।
मौजूदा हालात का गहन आकलन करने, भारत में मौजूद बांग्लादेशी टीम की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं और बांग्लादेश सरकार से प्राप्त सलाह को ध्यान में रखते हुए, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने यह निर्णय लिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में बांग्लादेश राष्ट्रीय टीम टूर्नामेंट के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगी।
इस निर्णय के मद्देनज़र, BCB ने टूर्नामेंट की आयोजन संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से औपचारिक रूप से अनुरोध किया है कि बांग्लादेश के सभी मैचों को भारत के बाहर किसी अन्य स्थान पर आयोजित करने पर विचार किया जाए।
बोर्ड का मानना है कि यह कदम खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों, बोर्ड सदस्यों और अन्य सभी हितधारकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है, ताकि टीम सुरक्षित और उपयुक्त वातावरण में टूर्नामेंट में भाग ले सके। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को इस विषय पर ICC से समझदारी भरे रुख और शीघ्र प्रतिक्रिया की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications