बांग्लादेश ने रच दिया इतिहास, इंग्लैंड को टी20 सीरीज में हराया, मेहदी हसन की घातक गेंदबाजी

बांग्लादेश की टीम ने घरेलू टी20 सीरीज में इंग्लैंड को हरा दिया. ढाका में खेले गए दूसरे मैच में बांग्लादेश ने जीत दर्ज कर ली।

Bangladesh team

Bangladesh defeated England: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड टीम को जीत का दावेदार माना जा रहा था लेकिन नतीजे आने पर इसका उल्टा हुआ है। बांग्लादेश ने इंग्लैंड को लगातार दूसरे टी20 मुकाबले में हराते हुए सीरीज पर कब्जा जमा लिया। मेजबान बांग्लादेश के पास अब 2-0 की विजयी बढ़त है और एक मुकाबला फ़िलहाल बाकी है। ढाका में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 4 विकेट के अंतर से हराते हुए इतिहास रच दिया। घरेलू पिचों पर बांग्लादेश को हराना मुश्किल होता है।

मेहदी हसन ने की खतरनाक गेंदबाजी

बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 117 रनों के मामूली स्कोर पर आउट कर दिया। बांग्लादेश के गेंदबाजों का सामना करना इंग्लैंड के लिए टेढ़ी खीर साबित हुआ। इंग्लैंड के लिए बेन डुकेट ने सबसे ज्यादा 28 रनों की पारी खेली। उनके अलावा उनके अलावा फिलिप साल्ट के बल्ले से भी 25 रनों की पारी देखने को मिली। अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 12 रन देकर 4 विकेट हासिल किये।

जोफ्रा आर्चर नहीं बचा पाये हार

जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश ने सात गेंद शेष रहते 6 विकेट पर 120 रन बनाए और मैच अपने नाम लार लिया। इस मैच में जीत के साथ मेजबान टीम ने सीरीज भी जीत ली। नजमुल होसैन शान्तो ने सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मेहदी हसन मिराज ने 20 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 13 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किये।

पहले टी20 में भी बांग्लादेश ने जीत दर्ज की थी

पहले टी20 मैच में भी बांग्लादेश ने इंग्लैंड को हराया था। उस मुकाबले में बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। तीन टी20 मैचों की सीरीज में एक मैच बाकी है लेकिन इससे पहले ही मेजबान टीम ने इतिहास रच दिया। इससे पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली गई थी। इस सीरीज में इंग्लैंड ने 2-1 से बांग्लादेश को हरा दिया था लेकिन सबसे छोटे प्रारूप में मेजबान टीम भारी पड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+