Bangladesh cricket में 7 बड़े अधिकारियों ने एक साथ छोड़ा पद, BCB अध्यक्ष ने भारत को ठहराया जिम्मेदार?

Bangladesh cricket News: बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन होने के साथ ही वहां के क्रिकेट बोर्ड (BCB) में भी भारी उथल-पुथल शुरू हो गई है। बोर्ड के 25 में से 7 दिग्गज सदस्य अब तक इस्तीफा दे चुके हैं। जिनमें से 4 सदस्यों ने रविवार की अहम बैठक के बाद अपने पद छोड़ने का फैसला किया। लेकिन इस मुश्किल दौर में भी बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने साफ कर दिया है कि वे इस्तीफा नहीं देंगे, भले ही वे बोर्ड में बचने वाले आखिरी शख्स क्यों न हों।

बांग्लादेश क्रिकेट पर मंडराया बड़ा खतरा (Bangladesh cricket News)

बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास में यह सबसे बड़ा प्रशासनिक संकट माना जा रहा है। अधिकारियों के इस्तीफे के बाद अमीनुल इस्लाम ने जमुना टीवी से बातचीत में अपनी स्थिति स्पष्ट की। अमीनुल ने कहा कि मैं अपने पद से इस्तीफा नहीं दूंगा। मैं जाने वाला आखिरी व्यक्ति होऊंगा। मेरे पास बोर्ड में एक ईमानदार टीम है और मैं उनके साथ आगे काम करना चाहता हूं।

Bangladesh 1

नहीं बदले अमीनुल इस्लाम ने कड़े तेवर

उन्होंने आईसीसी (ICC) में अपने काम करने के अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि वे अपनी योग्यता और देश के कारण इस कुर्सी पर हैं। अमीनुल इस्लाम के कार्यकाल में भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट संबंध अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। साल 2025 में बीसीसीआई (BCCI) ने बांग्लादेश का दौरा करने से मना कर दिया था, जिसके बाद बांग्लादेश ने 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस ले लिया।

नाम लिए बिना ही भारत पर साधा निशाना

अमीनुल ने सीधे तौर पर भारत का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उन्होंने बाहरी ताकतों को बांग्लादेश क्रिकेट की बर्बादी का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हमें एक दिन भी आजादी से काम नहीं करने दिया गया क्योंकि बाहरी ताकतें हमें परेशान कर रही थीं। हमारा क्रिकेट आज जो ठप पड़ा है, उसकी वजह यही ताकतें हैं। बता दें कि बोर्ड के भीतर की कलह ने बांग्लादेशी क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग कर दिया है।

बांग्लादेश में एक तरफ जहां खिलाड़ियों का प्रदर्शन गिर रहा है, वहीं दूसरी तरफ बोर्ड के पास फंड और भविष्य के दौरों की कोई ठोस योजना नहीं बची है। अमीनुल इस्लाम के एंटी-इंडिया रुख ने समस्या को और गंभीर बना दिया है क्योंकि एशियाई क्रिकेट में बिना भारत के सहयोग के टिक पाना किसी भी बोर्ड के लिए चुनौतीपूर्ण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+