Pakistan दौरे को लेकर बांग्लादेश के छूट रहे पसीने! T20 सीरीज से पहले बोर्ड ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
पाकिस्तान में वर्तमान हालातों को देखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अब तक यह तय नहीं कर पाया है कि टीम पाकिस्तान दौरे पर जाएगी या नहीं। यह दौरा करीब दो हफ्ते बाद शुरू होना है, जिसमें 25 मई से 3 जून तक पांच टी20 मुकाबले खेले जाने हैं। यह मैच फैसलाबाद के इक़बाल स्टेडियम और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होने प्रस्तावित हैं।
दरअसल, भारत और पाकिस्तान ने हालिया सैन्य तनाव के बाद एक 'पूर्ण और तत्काल' युद्धविराम पर सहमति जताई है। यह समझौता अमेरिका की मध्यस्थता में हुई वार्ताओं के बाद हुआ, जिसमें दोनों देशों ने सीमा पर सभी प्रकार की सैन्य कार्रवाइयों को रोकने का निर्णय लिया। हालांकि, युद्धविराम के कुछ ही घंटों बाद पाक ने नापाक हरकत करते हुए सीजफायर का उल्लंघन किया।

ऐसी स्थिति में बांग्लादेश की चिंताएं बढ़ गई हैं और BCB अभी इस दौरे को लेकर आंतरिक मूल्यांकन कर रहा है। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के बाकी बचे आठ मैचों को भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने स्थगित कर दिया है, जिसके बाद बांग्लादेश के नाहिद राणा और ऋषद हुसैन शनिवार को दुबई पहुंच गए।
BCB का आधिकारिक बयान
T20I सीरीज को लेकर BCB ने एक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। बीसीबी ने कहा कि, 'अपने अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम और तैयारी के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के तहत, बांग्लादेश राष्ट्रीय टीम मेज़बान देश (संयुक्त अरब अमीरात) के खिलाफ निर्धारित दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए दौरा करेगी। यह सीरीज अगले सप्ताह शुरू होने वाली है।
T20 सीरीज से पहले बोर्ड ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
बयान में आगे कहा गया कि, 'बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ बांग्लादेश राष्ट्रीय टीम के आगामी पाकिस्तान दौरे को लेकर सक्रिय और निरंतर बातचीत कर रहा है।' BCB यह दोहराना चाहता है कि उसके खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा और संरक्षा बोर्ड की हाईएस्ट प्रायोरिटी बनी हुई है। पाकिस्तान में वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए, दौरे से जुड़े सभी फैसले पूरी सावधानी और टीम व बांग्लादेश क्रिकेट के सर्वोत्तम हित में लिए जाएंगे।'
पाकिस्तान से पहले UAE में खेलेगी बांग्लादेश
पाकिस्तान दौरे से पहले बांग्लादेश की टीम UAE में दो T20 मुकाबले खेलेगी। ये मैच 17 और 19 मई को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications