बांग्लादेश के धांसू खिलाड़ी की 1 साल बाद वापसी, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम का हुआ ऐलान

पाकिस्तान दौरे पर बांग्लादेश की टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए जाने वाली है। इसके लिए टीम की घोषणा कर दी गई है। कुल 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। हालांकि इस समय देश में राजनीतिक उठापटक चल रही है लेकिन टीम पाकिस्तान खेलने जाएगी।

बांग्लादेश की टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को वापसी का मौका मिला है, जो पिछले एक साल से बाहर था। रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद इस खिलाड़ी को टीम में अब वापस बुलाया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट से पहले टीम लाहौर में ट्रेनिंग करेगी।

bangladesh team

तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद की एक साल बाद वापसी हो गई है। उन्होंने ब्रेक लेते हुए रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेलने का फैसला लिया था। कंधे की चोट को रिकवर करने के लिए उन्होंने ऐसा किया था। अब तस्कीन ने एक बार फिर से रेड बॉल क्रिकेट में खेलने की इच्छा जताई है।

नेशनल सलेक्शन पैनल के हेड गाजी अशरफ ने तस्कीन को लेकर कहा कि हमने यह ध्यान में रखकर पांच पेसर चुने हैं कि तस्कीन सिर्फ दूसरा टेस्ट मुकाबला खेलेंगे। पिछले साल जून से उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी नहीं की है। हमने उनको बांग्लादेश ए की टीम में भी चुना है, ताकि वह पाकिस्तान ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच में खेलकर रिदम हासिल कर सके।

गौरतलब है कि इस समय पाकिस्तान में बांग्लादेश की ए टीम खेल रही है। चार दिवसीय मैचों की सीरीज में दो मुकाबले हैं और तीन वनडे मुकाबले भी हैं। सीनियर टीम वहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अंतर्गत खेली जानी है।

टेस्ट क्रिकेट से दूर होने के बाद भी शाकिब अल हसन और शोरिफुल इस्लाम को टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान में एक मजबूत टेस्ट टीम भेजने के इरादे से दोनों को शामिल किया गया है।

बांग्लादेश की टीम

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन कुमेर दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, शोरिफुल इस्लाम, हसन महमूद। तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+