BAN vs NZ: न्यूजीलैंड के सामने नहीं टिके बांग्लादेशी बल्लेबाज, बनाया 236 रनों का मामूली स्कोर
BAN vs NZ: चैम्पियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में बांग्लादेश की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। बांग्लादेश के बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों के सामने कुछ खास पर पाने में नाकाम रहे। बांग्लादेश के लिए कप्तान नजमुल होसैन के बल्ले से अर्धशतकीय पारी देखने को मिली।
टॉस जीतकर कीवी टीम ने पहले गेंदबाजी करना का निर्णय लिया और बांग्लादेश की तरफ से सधी हुई शुरुआत देखने को मिली। तंजिद हसन और नजमुल होसैन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 45 रनों की भागीदारी की। इस बीच हसन 24 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

यहाँ से बांग्लादेश ने कुछ विकेट गंवाए। मेहदी हसन मिराज 13 और भारत के खिलाफ शतक जड़ने वाले तोहिद हृदोय 7 के निजी स्कोर पर चलते बने। उनके बाद खेलने के लिए आए मुशफिकुर रहीम का बल्ला भी खामोश रहा। रहीम 4 रन बनाकर आउट हो गए।
हालांकि कप्तान नजमुल होसन क्रीज पर खड़े थे और अपना अर्धशतक जड़ने में सफल रहे। उन्होंने जाकेर अली के साथ मिलकर एक भागीदारी करने का प्रयास किया लेकिन 77 के निजी स्कोर पर ओ'रूर्के की गेंद पर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए।
इसके बड़ा निचले क्रम से जाकेर अली रिशाद होसैन ने क्रमशः 45 और 26 रनों की पारियां खेल टीम को 200 के पार पहुँचाया। बांग्लादेश ने पूरे ओवर खेलकर 9 विकेट के नुकसान पर 236 रनों का स्कोर हासिल किया। माइकल ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक 4 विकेट झटके। विलियम ओ'रूर्के ने भी 2 विकेट हासिल किये।
इस मुकाबले से चैम्पियंस ट्रॉफी में दो टीमों का भाग्य तय होगा। कीवी टीम जीत जाती है, तो सेमीफाइनल में जगह हासिल कर लेगी और पाकिस्तान का पत्ता साफ़ हो जाएगा। इसके अलावा बांग्लादेश भी बाहर हो जाएगी। इन सबके अतिरिक्त टीम इंडिया भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी। ऐसा लग रहा है कि इवेंट शुरू होने के छह दिन में ही मेजबान पाकिस्तान बाहर होगा।












Click it and Unblock the Notifications