BAN vs IND: दूसरे दिन का खेल खत्म, बांग्लादेश पर फॉलोऑन का खतरा, कुलदीप ने लिए 4 विकेट

बांग्लादेश के खिलाफ कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए हैं। कुलदीप ने बल्लेबाजी के दौरान भी 40 रन की पारी खेली थी।

Bangladesh vs India 1st test kuldeep yadav

BAN vs IND 1st Test 2nd Day बांग्लादेश के खिलाफ चट्टोग्राम में चल रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। पहली पारी में 404 रन बनाने के बाद भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश की टीम को फॉलोऑन के दरवाजे पर लाकर खड़ा कर दिया है। पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है और बांग्लादेश का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन है। अभी भी टीम को फॉलोऑन से बचने के लिए करीब 80 रन की जरूरत है। वहीं बांग्ला टाइगर्स अभी 271 रन पीछे हैं।

कुलदीप की फिरकी में फंसे बांग्लादेश के बल्लेबाजी

बांग्लादेश की यह हालत करने में सबसे बड़ा रोल कुलदीप यादव का है। करीब 18 महीने बाद टेस्ट मैच खेल रहे कुलदीप यादव ने 4 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। कुलदीप की फिरकी में बांग्लादेश के बल्लेबाज ऐसे फंसे कि बाहर ही नहीं निकल पाए। कुलदीप यादव अभी तक 10 ओवर की गेंदबाजी में 33 रन देकर 4 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं 3 विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए हैं।

कुलदीप ने खेली टेस्ट की बेस्ट पारी

आपको बता दें कि कुलदीप यादव ने बल्लेबाजी में अच्छा करने के बाद गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। कुलदीप ने आर अश्विन के साथ मिलकर 92 रनों की पार्टनरशिप भी की थी। कुलदीप ने अपने टेस्ट करियर की बेस्ट पारी खेलते हुए 114 गेंदों में 40 रन बनाए थे। भारत की ओर से बल्लेबाजी में 3 खिलाड़ियों ने अर्द्धशतक लगाए। पुजारा और अय्यर के बाद मैच के दूसरे दिन अश्विन ने भी अपने टेस्ट करियर का 13वां अर्द्धशतक जड़ दिया था।

आपको बता दें कि दूसरे दिन भारत ने 278/6 से आगे खेलना शुरू किया। पहले सेशन में श्रेयस अय्यर 86 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने 58 रन और कुलदीप यादव ने 40 रन बनाकर भारत की पारी को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। इन दोनों ने 8वें विकेट की पार्टनरशिप में 92 रन जोड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+