BAN vs IND 2nd Test: केएल राहुल प्रैक्टिस के दौरान हुए चोटिल, कल बांग्लादेश के खिलाफ खेलना हुआ मुश्किल
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने बताया है कि राहुल को चोट जरूर लगी है, लेकिन उनकी चोट गंभीर नजर नहीं आ रही है। वो ठीक लग रहे हैं। हमें उम्मीद है कि राहुल कल के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

प्रैक्टिस के दौरान राहुल को लगी चोट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान केएल राहुल दाहिने हाथ पर गेंद लगने से चोटिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि नेट सेशन के दौरान उन्हें फिर बाद में बल्लेबाजी करने से रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि केएल राहुल के जब गेंद लगी तो उनके हाथ से बल्ला गिर गया और उन्हें दर्द से करहाते हुए देखा गया। हालांकि मेडिकल टीम ने उनका इलाज शुरू कर दिया है।

राहुल की जगह अभिमन्यु को मिल सकता है मौका
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने बताया है कि राहुल को चोट जरूर लगी है, लेकिन उनकी चोट गंभीर नजर नहीं आ रही है। वो ठीक लग रहे हैं। हमें उम्मीद है कि राहुल कल के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे और अगर वो नहीं खेलते हैं तो भारत को रिजर्व ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन को मैदान पर उतारना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि बंगाल के अभिमन्यु ईश्वरन ने द्रविड़ और अन्य कोचिंग स्टाफ के साथ एक लंबा बल्लेबाजी सेशन चलाया।

रोहित की गैरमौजूदगी में कप्तान हैं केएल राहुल
आपको बता दें कि केएल राहुल अगर कल के मैच से बाहर होते हैं तो यह भारत के लिए एक बड़ा झटका होगा, क्योंकि केएल राहुल खुद रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे हैं। रोहित शर्मा भी चोटिल हैं और दूसरे टेस्ट में भी वो वापसी नहीं कर पाए हैं। रोहित अब श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में ही वापसी करते हुए दिख सकते हैं। हालांकि उस पर भी सस्पेंस बना हुआ है।
KL Rahul Injury Update बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 दिसंबर यानि गुरुवार से ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में शुरू होगा। भारत ने पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाने के लिए भारत को यह मैच भी किसी भी हाल में जीतना होगा, लेकिन इस अहम मुकाबले से पहले भारतीय टीम के खेमे से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, खबर यह है कि टीम के कप्तान केएल राहुल चोटिल हो गए हैं और उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications