BAN vs AFG: लाइव मैच में ही मैदान पर भिड़ गए खिलाड़ी, बल्लेबाज ने की अजीब हरकत तो गेंदबाज ने ऐसे लिया बदला
Bangladesh vs Afghanistan, 3rd ODI Highlights: बांग्लादेश ने तीसरे और आखिरी वनडे मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज का समापन जीत के साथ किया। दूसरी तरफ इस हार के बावजूद भी अफगानिस्तान की टीम ट्रॉफी जीतने में सफल रही। अफगानिस्तान ने तीन मैचों की इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।
बांग्लादेश ने सात विकेट से जीता मैच: टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 126 रनों पर ऑल आउट हो गई। अजमतुल्ला उमरजई ने अफगानिस्तान के लिए सबसे अधिक 56 रनों की पारी खेलने का काम किया। इसके अलावा कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 22 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश ने इस आसान से लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

शांटो और फारुकी में टक्कर: अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी और बांग्लादेशी बल्लेबाज नजमुल हुसैन शांटो के बीच मैदान पर तकरार देखने को मिली। दरअसल, फजलहक फारूकी की गेंद पर शांटो बिट हो गए। जिसके बाद उन्होंने गेंदबाज को आंखें दिखाते हुए कुछ कहा। फिर गेंदबाज भी बल्लेबाज की तरफ बढ़ने लगा, लेकिन बीच में अंपायर ने आकर मामले को संभाल लिया।
इस तरह लिया बदला: इस घटना के बाद अगली ही गेंद पर फजलहक फारूकी ने नजमुल हुसैन शांटो को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस विकेट का जश्न भी अनोखे अंदाज में मनाया। सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर शांटो को बोल्ड कर फारूकी ने बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया। लेकिन वह अफगानिस्तान को जीत दिलाने में नाकाम रहे।
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद नईम, लिटन दास (कप्तान), नजमुल हुसैन शांटो, तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तैजुल इस्लाम।
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन; रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्ला उमरजई, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, जिया-उर-रहमान।












Click it and Unblock the Notifications