नए साल पर क्रिकेट फैंस को लगा बड़ा सदमा, लाइव मैच में 22 साल के खिलाड़ी की मौत
Cricketer Dies Due To Heart Attack: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर खिलाड़ियों को चोटिल होते पाया गया है। वहीं कुछ मौके ऐसे भी रहे हैं जहां लाइव मैच के दौरान ही दुखद घटना देखने को मिली। क्रिकेट के मैदान पर चोटिल होने के कारण कुछ क्रिकेटर्स अपनी जान भी गंवा चुके हैं। इंग्लैंड के जेसपर विनाल मैदान पर चोट लगने से जान गंवाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर थे। 28 अगस्त 1624 को खेले गए मुकाबले में सिर पर बैट लगने से उनका निधन हो गया था।
क्रिकेटर ने गंवाई जान: भारत के मध्य प्रदेश में एक लोकल मैच के दौरान 22 साल के क्रिकेटर की जान चली गई। नए साल की शुरुआत में ही क्रिकेट जगत से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर फैंस मायूस हो गए हैं। 31 दिसंबर को खेले गए एक मैच के दौरान 22 साल के क्रिकेटर की मौत हो गई। मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया जा रहा है। लाइव मैच के दौरान घटी इस घटना को देखकर वहां मौजूद सभी खिलाड़ी भी शॉक्ड रह गए।

गेंदबाजी के दौरान सीने में दर्द: हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसका नाम इंदल सिंह जाधव बंजारा है। बंजारा महज 22 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह बैठे। मध्य प्रदेश के खारगांव जिले में एक मुकाबले के दौरान यह घटना घटी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बंजारा जब गेंदबाजी के लिए बॉलिंग लाइनअप पर जा रहे थे तो इस दौरान उन्हें सीने में दर्द हुआ। इसके बाद वह पास के एक पेड़ के पास जाकर बैठ गए।
रास्ते में हो गई मौत: इस मैच में हिस्सा लेने वाले शालीग्राम गुर्जर ने बताया कि गेंदबाजी के दौरान बंजारा के सीने में दर्द हुई। जिसके पास वह साइड में जाकर बैठ गए। मैच खत्म होने के बाद उन्होंने अपने दोस्तों से अस्पताल ले जाने को कहा। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही पूरे गांव में शोक का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी फैंस भी इस 22 साल के क्रिकेटर के लिए अपना दुख प्रकट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications